सांवली होने की चाहत में महिला का हुआ यह हाल!

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2017 - 02:04 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): हर महिला चाहती है कि वह खूबसूरत दिखें। महिलाएं गोरा रंग पाने के लिए कई ब्यूटी प्रॉड्क्स का सहारा लेती हैं। वहीं, पश्चिमी देशों में महिलाएं सांवली होने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। महिलाएं घंटो धूप में बैठकर अपने रंग को सांवला करने की कोशिश करती हैं। पश्चिमी देशों में महिलाएं सांवली होने के लिए टैनिंग बेड का इस्तेमाल करती हैं। दरअसल, टैनिंग बेड एक मशीन है, जिसमें से धूप की तरह अल्ट्रावॉयलेट किरणें निकलती हैं। आज हम आपको एक एेसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जिसे इस बेड पर लेटना काफी मंहगा पड़ा। 

जेड थ्रैसर नामक महिला 11 साल से टैनिंग बेड का इस्तेमाल कर रही थी। वह हफ्ते में 3 बार टैनिंग बेड पर लेटती थी। 3 साल पहले उन्हें अपनी नाक में पर एक धब्बा नजर आया, जो समय के साथ काफी बढ़ गया। डॉक्टरी जांच में पता लगा कि वह धब्बा साधारण नहीं है बल्कि स्किन कैंसर है। डॉक्टरों का मानना है कि टैनिंग बेड से निकलने वाली किरणों के कारण यह धब्बा हुआ है। डॉक्टर ने सर्जरी के द्वारा उनके नाक की स्किन निकाल दी।

इस प्रक्रिया के दौरान जेड को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब जेड बहुत ही कम धूप में निकलती है। वहीं, अगर निकलती है तो सनस्क्रीन लोशन लगाकर निकलती हैं। वैसे एेसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें महिलाएं खूबसूरत या फिर अपनी पसंद के अनुसार अपनी बॉडी को बनाने के चक्कर में खुद की जान जोखिम में डाल लेती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static