आखिर क्यों महिलाओं को Gossip करने में आता है मजा, जानिए 8 कारण

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 03:41 PM (IST)

यूं तो गॉसिप के चटखारे लेना हर किसी को भाता है लेकिन महिलाओं को गॉसिप कुछ ज्यादा ही पसंद होती है। इतना ही नहीं, गॉसिप करने में तो वह अव्वल होती हैं। पुरूष कभी यह समझ ही नहीं पाते कि महिलाओं को दूसरे के बातें करने में क्या मजा आता है और गॉसिप करते-करते वह थकती नहीं। यह एक ऐसा कॉंसेप्ट है, जिसे समझना किसी के बस की बात नहीं लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आखिर महिलाओं को गॉसिप करना क्यों पसंद होता है।

 

बातों का स्टॉक खत्म नहीं होता

महिलाओं के पास छोटी-बड़ी, इधर-उधर या यूं कह लो कि सारे दुनिया की सारे बातें होती हैं। अगर वह अपनी दोस्तों के साथ 1 घंटा भी बात करती रहें तो भी उनकी बातों का स्टॉक खत्म नहीं होता।

PunjabKesari

गॉसिप करने में आता है मजा

महिलाओं को गॉसिप करने में बहुत मजा आता है इसलिए उन्हें जब भी थोड़ी-सी फुर्सत मिलती हैं वे गॉसिप करने में जुट जाती हैं। अब गॉसिप तो गॉसिप ही हैं, फिर चाहे इसमें काम की बातें शामिल हो या इधर-उधर की।

भावनाओं में बहकर करती हैं बातें

परूषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा सेंसटिव और भावुक होती हैं। वह कई बार भावनाों में बहकर अपने सीक्रेट्स दूसरों के सामने खोल देती हैं। भावनात्मक रूप से कमजोर महिलाएं अक्सर ज्यादा बातें करती हैं और दिल में जो भी बात दबी होती है वे दूसरों के सामने बोल देती हैं।

आदत से हो सकती हैं मजबूर

अक्सर पुरूष उतननी ही बात करते हैं, जितना उन्हें काम हो। मगर महिलाओं के मामले में ऐसा बिल्कुल नहीं है। कई बार तो गॉसिप करने के लिए महिलाएं अपना सारा काम भी छोड़ देती हैं और बातें करने लग जाती हैं। आप यूं कह सकते हैं कि कुछ महिलाएं अपनी आदत से मजबूर होकर ऐसा करती हैं।

PunjabKesari

उन्हें नहीं आता चुप रहना

बहुत कम महिलाएं ही ऐसी होती हैं जो जरूरत पड़ने पर ही बात और जितना पूछा गया हो उसका जवाब दें। ज्यादातर महिलाएं चुप रह ही नहीं सकती। ऐसी महिलाएं 1 ही मुद्दे पर घंटों बातें कर सकती हैं।

स्वभाव में है शामिल

महिलाएं या लड़कियां जानबूझ कर गॉसिप नहीं करती बल्कि ज्यादा बात करना उनके स्वभाव में ही शामिल होता है।

मूड को बेहतर बनाने के लिए 

लोगों को ज्ञान और विचारों पर आधारित रोचक विचार विमर्श नहीं कर पाते हैं, तब वे अक्सर गॉसिप करना शुरू करते हैं, उन्हें लगता है कि लोगों की रुचि जगाने का ये अच्छा तरीका है। और कई बार वे इसमें सफल भी हो जाते हैं।

ईर्ष्या से बाहर आने के लिए

देखा जाता है लोग अक्सर उन लगों के बारे में गॉसिप कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश करते हैं, जिनकी लोकप्रियता, प्रतिभा या जीवन शैली से वे ईर्ष्या करते हैं। ये एक प्रकार से उनके ईर्ष्या से बाहर आने का प्रयास होता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static