क्यों गाय के पेट में सुराख करते हैं ये लोग ?

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2017 - 01:58 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : दुनिया बहुत अजीब है, यहां अलग-अलग किस्म के लोग और चीजें देखने को मिलती हैं। ऐसे ही अमेरिका देश में अजीब गाय देखने को मिलेगी जिसके शरीर पर बड़ा सा छेद है। इससे गाय को कोई नुकसान नहीं होता बल्कि उसकी उम्र बढ़ाने के लिए गाय के पेट में बड़ा सा छेद किया गया है। 
PunjabKesariबड़े छेद वाली यह गाय आजकल सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कई बार गाय दूध देना बंद कर देती है और उसके अंदरूनी भाग के बारे में जानना थोड़ा मुश्किल हो जाता था तो ऐसे में किसानों ने गाय के पेट में सबसे पहले एक सुराख किया और उसके बाद एक प्लास्टिक के रिंग से छेद को बंद कर दिया जाता है।
PunjabKesariजब भी जरूरत होती है किसान छेद में से जांच कर लेते हैं। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा गाय की सर्जरी की जाती है और उसके एक महीने के अंदर वह बिल्कुल ठीक हो जाती है। ऐसे ही अमेरिका में और भी कई गायों के शरीर में छेद किए गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static