राशि के हिसाब से चुनें हेयरकलर, पर्सनेलिटी में लगेंगे चार-चांद

punjabkesari.in Wednesday, Nov 28, 2018 - 07:28 PM (IST)

हाइलाइट्स के जरिए बालों को ना सिर्फ नया कलर मिलता है बल्कि इससे पूरे चेहरे की लुक भी बदल जाती है। लड़कियां ट्रैंड व फैशन के हिसाब से हेयर कलर चूज करती हैं जबकि कुछ लड़कियां राशि में विश्वास रखती है और उसी के हिसाब से हेयर कलर भी करवाती है। अगर आप भी राशि में विश्वास रखती है तो आप इसके हिसाब से हेयर कलर करवा सकती हैं।

 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि की लड़कियों को अपने कॉन्फिडेंस और फेस शेप के अनुसार बालों में रेड वेलवेट (Red Velvet) कलर करवाना चाहिए।

PunjabKesari, Nari, Red Velvet Hair Color, Hair Color Image

वृषभ राशि (Taurus)

अगर आपकी राशि वृषभ है तो आपके लिए ओपल (Opal) हेयर कलर सही रहेगा। यह आपकी दमदार पर्सनैलिटी पर काफी सूट करेगा।

PunjabKesari, Nari, Opal Hair Color, Hair Color Image

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि की लड़कियों को अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से हल्का ब्राउन यानि टोस्टेड कोकोनट (Toasted Coconut) हेयर कलर चूज करना चाहिए।

PunjabKesari, Nari, Toasted Coconut Hair Color, Hair Color Image

कर्क राशि (Cancer Zodiac Sign)

डेनिम ब्लू कलर कर्क राशि की लड़कियों पर खूब सूट करेगा।

PunjabKesari, Nari, Denim Blue Hair Color, Hair Color Image

सिंह राशि (Leo Sign)

अगर आपकी राशि सिंह है तो आपको नीयॉन ग्रीन हेयर कलर करवाना चाहिए। 

PunjabKesari, Nari, Neon Green Hair Color, Hair Color Image

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों को रोज गोल्ड कलर करवाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी पर्सनैलिटी और उभर कर सामने आएगी।

PunjabKesari, Nari, Rose Gold Hair Color, Hair Color Image

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों को बालों में पेस्टल पिंक शेड ट्राई करना चाहिए।

PunjabKesari, Nari, Pastel Pink Hair Color, Hair Color Image

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि की लड़कियों को अपने बालों में ऑयल स्लिक यानी एक साथ मल्टी शेड्स वाला कलर करवाना चाहिए।

PunjabKesari, Nari, Oil Slick Hair Color, Hair Color Image

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि की लड़कियों को अपने बालों में BLorange कलर ट्राई करना चाहिए। इससे आपकी पर्सनैलिटी और उभर कर सामने आती है। 

PunjabKesari, Nari, BLorange Hair Color, Hair Color Image

मकर राशि (Capricorn)

अगर आपकी राशि मकर है तो आपको अपने बालों में Cider And Spice हेयर कलर करवाना चाहिए। यह कॉफी ब्राउन कलर आपकी पर्सनैलिटी को उभारने में मदद करेगा।

PunjabKesari, Nari Cider And Spice Hair Color, Hair Color Image

कुंभ राशि (Aquarius)

अगर आपकी राशि कुंभ है तो Hidden Rainbow हेयर शेड ट्राई करना चाहिए जो आपको परफेक्ट लुक देगा। 

PunjabKesari, Nari, Hidden Rainbow Hair Color, Hair Color Image

मीन राशि (Pisces)

कॉन्फिडेंट और साहसी मीन राशि की लड़कियों को अपने बालों में ग्रीन टाई डाई (Green Tie Dye) कलर करवाना चाहिए।

PunjabKesari, Hair Color, Green Hair color Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static