शादी के बाद मायके नहीं गई अनुष्का, विराट के साथ रह रही हैं यहां

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2017 - 06:46 PM (IST)

मुंबई में आज विराट-अनुष्का का दूसरा रिसेप्शन है, जिसमें कई फेमस स्टार शामिल होंगे। यह ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के लोअर परेल स्थित होटल St Regis में होगा। कहा जा रहा है कि रिसेप्शन में करीब 300 सेलिब्रिटी आने वाले है। 

विराट-अनुष्का ने 11 दिंसबर को इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के बाद वह हनीमून मनाने रूस गए। कुछ ही दिन पहले विराट और अनुष्का भारत वापिस लौटे है लेकिन वापिस आने के बाद भी अनुष्का अपने मायके यानि की मुंबई के यारी रोड स्थित बद्रीनाथ वाले घर पर नहीं गई। विराट-अनुष्का वर्ली स्थित अपने अपार्टमेंट वाली बिल्डिंग में रह रहे है। 
PunjabKesari
आपको बता दें कि विराट ने 2016 में मुंबई के वर्ली इलाके में बन रही ओंकार-1973 में 5BHK लग्जरी अपार्टमेंट बुक किया था। इनका यह अपार्टमेंट के 35th फ्लोर पर है। बुक करवाते समय इस अपार्टमेंट की कीमत 34 करोड़ रुपए थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static