हर दिन मौत का इंतजार कर रहा यह लड़का! सिर्फ 1 घंटे की लेता है नींद

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2017 - 07:28 PM (IST)

असम का रहने वाला विकास हजारिका हर दिन माैत का इंतजार कर रहा है। बीमारी के कारण उसका पेट फूल जाता है, जिस वजह से वह न ताे साे सकता है और न ही चल सकता है। उसका वजन भी 61 कि.ग्रा. है। विकास अपनी सारी उम्मीदें खो चुका है। उसका कहना है कि इलाज में बहुत देर हो चुकी है और अब उसके ठीक होने की सारे उम्मीदें खत्म हो रही हैं। 
PunjabKesari
वह पिछले 5 सालों से कंजेस्टिव हेपटोमेगेली बीमारी से जूझ रहा है। वह दिन में केवल एक से आधे घंटे के लिए बैठे-बैठे सो सकता है। विकास एक अच्छा फुटबॉलर है। एक दिन खेलते-खेलते उसके पेट में दर्द हुअा और वह ग्राउंड में गिर गया, जिसके बाद उसकी इस गंभीर बीमारी का पता चला। 
PunjabKesari
डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि सर्जरी का खर्च करीब 6 लाख आएगा। लेकिन विकास के पिता दिलीप का कहना है कि वह बड़ी मुश्किल से मजदूरी करके 5000 रुपए कमाते हैं। इससे घर का खर्च ही चल पाता है। ऐसे में वह अपने बेटे का इलाज कैसे करवा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static