प्यार में धोखा देने में माहिर होते हैं इन 5 राशियों के लड़के!

punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 05:26 PM (IST)

लड़का हो या लड़की, हर कोई जिंदगी में सच्चा प्यार पाना चाहता है। वैसे भी धोखा देना किसी की फितरत में नहीं होता है लेकिन सवाल यह है कि धोखेबाज पार्टनर का पता कैसे लगाया जाए? आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अक्सर प्यार में चीटिंग करते हैं। अगर आप भी नए साल में किसी से दिल लगाने के बारे में सोच रही हैं तो इन राशियों के लड़कों से रिश्ता जोड़ने से पहले थोड़ा सोच लें।

 

मेष राशि

मेष राशि के लड़कों को अपनी आजादी बहुत प्यारी होती है। ऐसे में अगर इनकी गर्लफ्रेंड इन्हें अपने अनुसार चलाने की कोशिश करती है तो यह बिना किसी हिचक के रिश्ते को तोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। अगर आपका साथी इस राशि का है तो रिश्ता मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ ना कुछ नया करते रहें और उन्हें अपने अनुसार ढालने की कोशिश ना करें।

PunjabKesari, Zodiac Sign Image, boy Cheating Image

सिंह राशि

इस राशि के लोग प्यार में धोखा देने में काफी माहिर होते हैं। रिलेशनशिप में सिंह राशि को समझना थोड़ा मुश्किल है। सिंह राशि के लोग अपने पार्टनर की फीलिंग्स की परवाह किए बगैर ही रिश्ता तोड़ देते हैं।

 

कर्क राशि

स्वभाव से बेहद चालाक कर्क राशि के लड़को को समझना हर किसी के बस की बात नहीं। इनके मन की बात पता लगाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप इस राशि के लड़के को डेट कर रही हैं तो छोड़ा संभलकर रहें।

PunjabKesari, Zodiac Sign Image, boy Cheating Image

कुंभ राशि

हर काम छिपकर करने वाले इस राशि के लोग पार्टनर के साथ सिर्फ संबंध बनाना चाहते है। प्यार में धोखा देने में इस राशि के लोग सबसे आगे होते है।

 

मीन राशि

मीन राशि के लोग बहुत स्वार्थी होते है। अपनी भावनाओं को महत्व देने वाले इस राशि के लोग पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीद रखते है। इससे रिश्ते में परेशानियां आती है और रिश्ता टूट जाता है।

PunjabKesari, Zodiac Sign Image, boy Cheating Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static