तुलसी का पौधा लगाते समय आपको पता होनी चाहिए ये 5 बातें

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 11:57 AM (IST)

तुलसी इन हिंदी : लोग सदियो से अपने घर में तुलसी का पौधा (Basil Plant) लगाते आ रहे हैं। आयुर्वेद में तुलसी (Basil) को संजीवनी बूटी माना जाता है तो शास्त्रो का मुताबिक, घर में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं। अधिकतर लोग घर में तुलसी का पौधा गलत दिशा और उसे लगाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे घर के माहौल पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है और घर में वास्तु दोष बना रहता हैं। अगर आप भी अपने घर में तुलसी का पौधा लगा रहे है तो इसे लगाने से पहले कुछ बातों के बारे में जान लें।

 

तुलसी के पत्ते कभी न चबाएं


तुलसी के पत्तों कभी चबा- चबाके न खाएं। दरअसल, तुलसी के पत्तों को पूजनीय माना जाता है, दूसरा इन्हें चबाने से इन पत्तों में मौजूद पारा धातु के तत्व दांतों पर लग जाते हैं और दातों को नुकसान पहुंचता हैं। इन पत्तों को चबाने के बजाए चूसना बेहतर होगा। 

तुलसी का सूखा पौधा न रखें


अगर घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा सूख जाता है तो उसे घर में बिल्कुल न रखें क्योंकि यह शुभ नहीं माना जाता। इस सूखे हुए पौधे को किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर देना चाहिए। माना जाता है कि अगर घर में कोई मुसीबत आने वाली होती है तो तुलसी का पौधा सूखने लगता है। 

 

हर घर में होनी चाहिए तुलसी 


तुलसी का पौधा हर घर में होना चाहिए क्योंकि तुलसी हमारे घर के सभी तरह के दोषों को दूर कर हमारे शरीर को निरोग और जीवन को सुखी बनाए रखती हैं। 

 

तुलसी का पौधा लगाने की सही दिशा 


घर के उत्तर-पूर्व कोने में तुलसी का पौधा लगाने से कई तरह के वास्तुदोष दूर होते हैं और घर में कभी धन की कमी नहीं होती और सुख-शांति बनी रहती हैं। 

तुलसी का पौधा लगाने की जगह 


घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगा रहे है तो ठीक दरवाजे के सामने लगाएं। दरवाजे के ठीक सामने तुलसी का पौधा लगाया जाए तो घर में पवित्रता और सुख-समृद्धि बनी रहती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static