100 साल से भी पुराने हैं हिमाचल के ये Schools
punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2018 - 12:21 PM (IST)
बच्चों का भविष्य संवारने के लिए उन्हें स्कूल भेजना बहुत जरूरी होता है। जिस तरह से समय मॉडर्न होता जा रहा है स्कूलों में भी बदलाव आने लगा है। आज स्कूल की परिभाषा चाहे कितनी भी बदल गई हो लेकिन बच्चों को ज्ञान का बढ़ाने के लिए बहुत समय पहले से ही उन्हें पाठशाला भेजा जाता था, जिनकी जगह आज स्कूलों ने ले ली है। आज में हिमाचल प्रदेश के कुछ ऐसे स्कूलों के बारे में बात कर रहे हैं जो 100 साल से भी पुराने हैं और आज भी बच्चे इनमेें पढ़ रहे हैं। आइए जानें कौन से हैं ये स्कूल।
1. Government Vijay Senior Secondary School, Mandi
हिमाचल के मंडी इलाके का यह स्कूल बहुत मश्हूर है। इसका निर्माण राजा Bijai Sen ने 1866 में करवाया था। इस स्कूल को 1986 में यह नाम दिया गया। आ
2. Auckland House School, Shimla

1868 में इस स्कूल का निर्माण किया था। आज भी यह स्कूल अच्छे अनुशासन के लिए जाना जाता है।
3. Army Public School, Dagshai

यह स्कूल 1847 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा स्थापित किया गया था। पड़ाडों पर बने हुए इस स्कूल में आज भी बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं।
4. Convent of Jesus and Mary, Chelsea, Shimla

1864 में स्थापित किए गए इस स्कूल का निर्माण ब्रिटिश सैनिकों के अनाथ बच्चों के लिए किया गया था। इसे सेंट लुईस गोंजासा द्वारा स्थापित किया गया था। यह शिमला में सबसे लोकप्रिय लड़कियों के स्कूलों में से एक है।
5. Bishop Cotton School, Shimla

देश के सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूलों में इस स्कूल का नाम भी लिया जाता है। इसका निर्माण 1859 में किया गया था।

