इन फूड्स को खाने से जा सकती है जान, फिर भी खाते हैं लोग

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2017 - 02:21 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- दुनिया भर में लोग स्वाद के लिए न जाने कितनी तरह के भोजन का सेवन करते हैं। हर किसी देश के खाने का अपना स्वाद भी अलग होता है। कुछ लोग सदा खाना पसंद करते हैं तो कुछ मसालेदार,चटपटा और नॉन वेज खाने के शौकिंन होते हैं। जहां सेहत को अच्छा रखने के लिए वहीं कुछ फूड ऐसे भी हैं जिनको खाने से सेहत खराब हो सकती है लेकिन स्वाद के चक्कर में फिर भी लोग इनको खाते हैं। आइए जानें कौन से हैं ये खतरनाक फूड्स 

 

1. एकी


यह एक तरह का फल है जो ऊंचे पेड पर उगता है। देखने में तो यह बहुत खूबसूरत होता है लेकिन अगर इसे बिना पकाए खाया जाए तो जहर से समान है। जैमेका के लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं लेकिन पका कर। 

2. रॉ काजू

ड्राई फ्रूट में सबसे ज्यादा लजीजदार काजू हर कोई बहुुत चाव से खाता है। आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि इसको सीधा पेड से तोड़कर नहीं खाया जा सकता। पेड पर लगे कच्चे काजू और इसके नीचे लगे फल देखने में खूबसूरत तो बहुत लगते हैं लेकिन खाने के लायक नहीं होते। इसको खाने लायक बनाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। 

3. जंगली मशरुम

मशरूम में भी कई प्रकार होते हैं। इसको इस्तेमाल पास्ता और न्यूडल्स बनाने में भी होता है। कुछ जंगली मशरूम ऐसी भी होती हैं जो खाने के लायक नहीं होती। इसके जहरीले तत्व सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। 

4. अफ्रीकन बुलफ्रॉग


यह एक तरह का मेंढक होता है जो बहुत जहरीला होता है। इसके बावजूद भी यह मेढ़क अफ्रीकन लोगों की खास पसंद है। इसको पकाने के लिए बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। 

5. फुगू


दुनिया की सबसे जहरीली मछली फुगू है। इसके स्वाद को चखन के लिए जपानी लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। सिर्फ जापान के शैफ ही इस मछलीकी ग्रंथी से जहर निकालने का गुण जानते हैं। वैसे तो बहुत जगहों पर इसको भोजन में शामिल करने पर बैन है लेकिन जापान में बेहद अनुभवी शैफ को ही इस मछली को पकाने की इजाजत है। 

6. कसावा


अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका में खाए जाने वाली यह डीश पकाने में बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। इसे ठीक से साफ न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकती है। 

Punjab Kesari

Related News

श्राद्ध का खाना घर पर नहीं बना पा रहे हैं तो क्या करें? जानें खाने से जुड़े जरूरी नियम

व्रत में इलायची और लौंग खा सकते हैं या नहीं?

सोनाक्षी सिन्हा को आई दादी के हाथ के खाने की याद, बोली- वह हमें  लिट्टी चोखा खिलाती थी

हनुमान जी को आखिर क्यों प्रिय है सिंदूर, जानिए इसके पीछे की वजह

घर में पालतू जानवर के होने से फायदे के साथ होता है नुकसान भी, यहां जानिए कैसे

मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

शादी के बाद पति की किस्मत बदलने वाली इस नाम की लड़कियां, जानें क्यों हैं भाग्यशाली!

प्रभु श्री राम नहीं माता सीता ने किया था राजा दशरथ का श्राद्ध, जानिए क्या हुआ था इसके बाद

Periods के कितने दिन बाद होती हैं प्रैगनेंसी? जानिए Ovulation होने का पक्का दिन

जानिए, कैसे मिला भगवान शिव को तीसरा नेत्र, ये है पौराणिक कथा