मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2024 - 12:40 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड से बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।  मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहे। हैरानी की बात तो यह है कि उन्होंने सुसाइड कर खुद को खत्म कर दिया। खबरों की मानें तो उन्होंने अपने घर से कूदकर खुदकुशी की। 

PunjabKesari
इस खबर से सभी को हैरान कर दिया है। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो  मलाइका के पिता ने इतना बड़ा कदम उठाया। कारणों का पता अभी नहीं चला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मलाइका पुणे में थीं, जानकारी मिलते ही वो तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं। वहीं उनके एक्स हस्बैंड अरबाज खान परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पिछले कुछ समय से अनिल अरोड़ा ठीक नहीं चल रहे थे कई बार उन्हें अस्पताल भी भर्ती कराया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static