जरा संभलकर... धोखेबाज होती हैं इन 7 राशियों की लड़कियां!

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 10:41 AM (IST)

लड़की हो या लड़का, अच्छे और लॉयल पार्टनर की तलाश सभी को होती है लेकिन कई बार ये तलाश गलत जगह आकर खत्म होती है। कई बार आप ऐसी लड़कियों के प्यार में पड़ जाते हैं, जो दिल तोड़ने में जरा भी देर नहीं लगाती। ऐसे में प्यार करने से पहले थोड़ी सी जांच-पड़ताल जरूरी है लेकिन सवाल यह है कि इस बात का पता कैसे लगाया जाए। चलिए आपकी इस परेशानी को दूर करते हुए हम आपको कुछ ऐसी राशियों की लड़कियों के बारे में बताते हैं, जो धोखा देने में माहिर होती है।

 

मिथुन राशि वाली ढूंढती हैं कुछ नया

मिथुन राशि की लड़कियां कुछ ना कुछ नया करने का इच्छुक होती है। यह जल्दी हर चीज से बोर हो जाती है। ऐसे में अगर इन्हें रिलेशनशिप में एक्साइटमेंट या कुछ नया नहीं मिलता तो यह पार्टनर को भूलने में बिल्कुल भी वक्त नहीं लगाती।

PunjabKesari

कमिटमेंट से डरती हैं वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की लड़कियां कमिटमेंट करने से डरती है। यही कारण है कि जब भी पार्टनर कमिटमेंट करने की बात करता है तो यह उन्हें छोड़ देती हैं। इस राशि की लड़कियां किसी भी रिलेशनशिप में ज्यादा देर नहीं टिकती।

धोखा देने में आगे रहती हैं धनु राशि

धनु राशि की लड़कियां एडवेंचर पसंद और वाइल्ड किस्म की होती हैं। इन्हें बाउन डेंशन बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐसे में जब पार्टनर इन्हें किसी चीज के लिए रोकता या टोकता है तो उनसे दूर जाने में ही अपनी भलाई समझती हैं।

दिलफेंक होती हैं सिंह राशि की लड़कियां

सिंह राशि की लड़कियां काफी दिलफेंक किस्म की होती हैं। इनके लिए खुद से बढ़कर कुछ नहीं होता, पार्टनर भी नहीं। इन राशि की लड़कियों को हर वक्त अटेंशन चहिए होता है और अगर इनकी यह जरूरत पूरी ना हो तो यह फौरन पार्टनर बदल देती हैं।

PunjabKesari

गुस्से में रिश्ता तोड़ती हैं कन्या राशि

कन्या राशि की लड़कियां अपने रिश्ते को लेकर बहुत ही ईमानदार होते हैं लेकिन अगर उन्हें कोई ठेस पहुंचाता है तो रिश्ता तोड़ने में जरा भी देर नहीं करते। कोई इनके साथ धोखा करे यह बात इन्हें पसंद नहीं होती।

कुंभ राशि वालों से रहें बचकर

इस राशि की लड़कियां जिनसे प्यार करती हैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हैं लेकिन जब तक इनके दिल में प्यार हो। अगर इनके अंदर का प्यार खत्म हो जाए तो यह रिलेशनशिप तोड़ देती हैं। ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेंड कुंभ राशी की है तो कोशिश करें कि आपके रिश्ते में प्यार कभी खत्म ना हो।

पार्टनर से रखती हैं उम्मीदें मीन राशि

इस राशि की लड़कियों को अपने पार्टनर से काफी ज्यादा उम्मीदें होती हैं। अगर इनकी उम्मीदें पूरी नहीं होती तो यह उनसे रिश्ता तोड़ने में जरा भी देर नहीं लगाती। इन्हें रिश्ता तोड़ना जरा भी बुरा नहीं लगता।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static