अपनी नई फ्रैंड कायनात के साथ खूब मस्ती करते दिखें तैमूर

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 10:24 AM (IST)

सैफ-करीना के बेटे तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस के कारण काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। इन दिनों तैमूर लंदन में छुट्टियां खूब एन्जॉय कर रहे हैं, वहीं उनके साथ रोडीज फेम रणविजय सिंह और प्रियंका सिंह की बेटी कायनात भी मस्ती करती नजर आ रही हैं। 

हाल ही में तैमूर और कायनात की पार्क में खेलते हुए कुछ वीडियो सामने आईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

दोनों एक साथ खेलते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान तैमूर ने रैड टी-शर्ट के साथ व्हाइट शॉर्ट पहना, वहीं क्यूटी कायनात स्काई ब्लू फ्लोरल प्रिंट फ्रॉक में दिखी। 

कुछ दिन पहले तैमूर लंदन के एक चिड़ियाघर में कायनात के साथ बैठे भी नजर आए थे, जहां की कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी। इन तस्वीरों और वीडियो के देखकर लग रहा है कि तैमूर की दोस्ती कायनात के साथ खूब निभने वाली हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static