सोनम की शादी में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस दिन पूरी होगी शादी की सभी रस्में!

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 10:24 AM (IST)

आजकल हर किसी के मुंह पर सोनम और आंनद अहूजा की शादी के चर्चे सुनने को मिल रहे हैं। सभी को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार भी है। वहीं मीडिया में लगातार इससे जुड़ी खबरें भी आ रही है। परन्तु अभी तक कपूर खानदान की तरफ से इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपूर खानदान लंबे समय से सोनम की शादियों की तैयारियों में लगा आ हुआ।

 


हाल ही में खबरें आ रही है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा के परिवार वाले 7 और 8 मई को शादी की रस्मों को पूरा करेंगे। एक रिपोर्ट का कहना है कि शादी के लिए तीन बड़े फंक्शन रखे जाएंगे, जिनको तीन अलग-अलग जगहों सेलिब्रेट किया जाएगा। संगीत सेरेमनी आयोजन सोनम कपूर की दोस्त सम्युक्ता नायर के पांच सितारा होटल में रखा जाएगा। फराह खान कपूर खानदान के सदस्यों के डांस परफॉर्मेंस के लिए कोरियोग्राफी करेंगी। परफॉर्मेंस होंगी उनमें अनिल कपूर और सुनीता कपूर की परफॉर्मेंस स्पैशल होगी। करण जौहर भी सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी पर एक जबरदस्त परफॉर्मेंस करते दिखाई देंगे। 

 


अगर बात मेहंदी सेरेमनी करें तो रिपोर्ट के अनुसार, यह फंक्शन सोनम कपूर के लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट, बांद्रा में होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सोनम कपूर का यह अपार्टमेंट लगभग 35 करोड़ रुपए का है। इस अपार्टमेंट में एक बड़ा हॉल है, जिसे खूबसूरत अंदाज से सजाया जाएगा। वहीं उनकी शादी का आयोजन बांद्रा स्थित एक पैतृक हवेली में किया जाएगा। 55 हजार स्क्वायर फीट में फैली इस हवेली में खूबसूरत पूजा घर भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static