ऋषि-नीतू की शादी में रेखा ने निभाई थी 1 खास रस्म, एक बार फिर वायरल हुईं तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2019 - 03:32 PM (IST)

70 दश्क की मशहूर जोड़ी ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री से लाखों लोगों का दिल जीता। फिल्मी सफर के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर यही दोस्ती प्यार में बदल गईं। नीतू महज 21 साल की थी जब ऋषि कपूर ने उन्हें प्रपोज किया वो भी अपनी बहन की अंगूठी के साथ। करीब 5 साल डेट करने के बाद 1980 में ऋषि कपूर और नीतू सिंह शादी के बंधन में बंध गए।  शादी के 39 साल बाद भी दोनों एक-दूसरे का सहारा बने रहे। 

PunjabKesari

इन दिनों दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में नीतू कपूर शरमाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान नीतू के साथ उनकी खास दोस्त रेखा और बबीता कपूर भी दिखाई दे रही है। बबीता कपूर के पास ही करिश्मा कपूर भी बैठी हुई हैं। करिश्मा कपूर अपनी बचपन की तस्वीर में काफी क्यूट लग रही हैं। तस्वीरों में सोनाली बेंद्रे के पति और फिल्ममेकर गोल्डी बहल भी है। 

PunjabKesari

नीतू सिंह की शादी में रेखा ने खास रस्में निभाई। रेखा दुल्हन की तरह सजी थी। उन्होंने साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की। वैसे भी रेखा की साड़ियां तो हमेशा ही लाइमलाइट ले जाती हैं। विदाई के दौरान उन्होंने नीतू को रस्में सिखाईं। चूड़ा सेरेमनी में भी रेखा नीतू के साथ बैठी दिखाई दे रही है। 

PunjabKesari

नीतू सिंह और ऋषि कपूर के रिश्ते की शुूरूआत भी अनबन से हुईं। एक इंटरव्यू में नीतू ने ऋषि कपूर के बारे में बताया था कि 'ऋषि से मेरी पहली मुलाकात बहुत खराब थी। ऋषि को हर बात पर चिढ़ाने की आदत थी। इस वजह से वो सेट पर कभी मेरे बालों, कभी कपड़ों और कभी मेकअप को लेकर कमेंट करते रहते थे।' 

PunjabKesari

बता दें कि इन दिनों ऋषि कपूर विदेश में है। वह वहां अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं हालांकि उन्हें कौन-सी बीमारी है इसके बारे में उन्होंने कभी खुलकर बात नहीं की। नीतू कपूर भी ऋषि कपूर के साथ विदेश में ही है। कई स्टार्स ऋषि कपूर को मिलने विदेश जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static