क्रिएटिव सोच और स्वभाव से रोमांटिक होते हैं रात में जन्मे लोग - Nari

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 05:14 PM (IST)

हर महीने, राशि या नंबर की अलग-अलग खासियत या प्रकृति होती है, जिसके आधार पर किसी व्यक्ति की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसका स्वभाव तय किया जाता है। मगर आज हम आपको रात के समय जन्म लेने वाले लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। महिला हो या पुरुष, रात में जन्म लेने वाले लोगों में कुछ ऐसी खास बातें होती हैं जो किसी और में नहीं होती। तो चलिए, जानते हैं रात में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

 

1. बनते हैं अच्छे दोस्त
रात्रि पहर में जन्म लेने वाले लोग जल्दी किसी को भी अपना दोस्त बना लेते हैं। मगर कई बार इनका दोस्ताना स्वभाव इन्हें मुश्किल में भी डाल देता है।

PunjabKesari

2. हर प्रॉब्लम का ढूंढ लेते हैं हल
इन लोगों को किसी भी मुसीबत का जल्दी पता चल जाता है। इतना ही नहीं, ये समस्याओं का समाधान भी जल्दी निकाल लेते हैं, जो इनकी सबसे बड़ी खासियत है। ये लोग दिन के मुकाबले रात में ज्यादा अच्छा काम कर सकते हैं।

 

3. क्रिएटिव सोच के मालिक
रात में जन्म लेने वाले लोगों की सोच काफी क्रिएटिव होती है। इसी वजह से ये अच्छे लेखक, नॉवेल राइटर, पेंटर और डायरेक्टर बनते हैं। इन लोगों को धीमा संगीत सुनना बेहद पसंद होता है।

 

4. आत्मविश्वास से होते हैं भरपूर
इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। मुश्किल वक्त का सामना करने से लेकर भाषण देना इन लोगों को अच्छी तरह से आता है।

 

5. रोमांटिक होते हैं नाइट बॉर्न
रात में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से बेहद रोमांटिक होते हैं। ये लोग पार्टनर के प्रति ईमानदार होते हैं और उनका बखूबी ख्याल रखते हैं। रात में जन्म लेने वाले लोग पार्टनर का साथ कभी नहीं छोड़ते, फिर चाहे कितने भी मुश्किल हालात क्यों न हो।

PunjabKesari

6. साहसी
जिन लोगों का जन्म रात में होता है, वे साहसी होते हैं। ये लोग जोखिम भरे काम करना पसंद करते हैं और किसी भी काम को अधूरा नहीं छोड़ते।

 

7. नहीं मानते हार
ये लोग किसी भी काम में हार नहीं मानते हैं और उसे जुनून के साथ पूरा करते हैं। हालांकि, ये थोड़े आलसी किस्म के भी होते हैं।

 

8. गुस्सा ज्यादा और बातें कम
रात में जन्मे लोग कम बोलने वाले होते हैं, लेकिन इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है।

 

9. दिल से लेते हैं काम
रात में जन्म लेने वाले लोग दिमाग की बजाए दिल से काम लेते हैं। इस तरह के लोग लाइफ को लेकर कभी प्रैक्टिकल नहीं होते, लेकिन फिर भी ये भाग्य पर नहीं, कर्म पर भरोसा करते हैं।

 

10. मां से होता है बेहद प्यार
रात में जन्म लेने वाले लोग अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं। उन्हें दुुख पहुंचाने का ख्याल ये अपने दिमाग में भी नहीं ला सकते।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static