अजीबो-गरीब रस्में, जिन्हें शादी में निभाते हैं जर्मनी के लोग

punjabkesari.in Thursday, Mar 29, 2018 - 10:52 AM (IST)

देश-विदेश में शादी के लिए कई तरह के रीति-रिवाज और परंपराएं निभाई जाती हैं। शादी से पहले और बाद की कुछ खास रस्में समाज में अपनी एक विशेष पहचान रखती हैं। आज हम आपको जर्मनी की ऐसी ही कुछ अलग और अनोखी परंपराओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जर्मनी में शादी में निभाई जाने वाली इन रस्मों के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएगें।
 

चीनी मिट्टी के बर्तन तोड़ना 
जर्मनी में शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन दोनों पार्टी देते हैं, जिसमें कोई भी आ सकता सकता है। पार्टी शुरू होने से पहले चीनी मिट्टी के बर्तन बनाए जाते हैं, जिसे बाद में सब मिलकर पांव से तोड़ते हैं। अगले दिन-दूल्हा-दूल्हन मिलकर सफाई करते हैं।

PunjabKesari

बैचलर पार्टी
शादी से पहले बैचलर पार्टी तो हर देश में की जाती है लेकिन जर्मनी में शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को कंडोम बेचनी पड़ती है। लड़का-लड़की दोनों मिलकर किसी ट्राम, बस और गली में कॉन्डम या अल्कोहल शॉट्स बेचते हैं।
 

हॉर्न बजाना
जर्मनी में शादी वेन्यू में जाते समय परिवार के सभी लोगों को हार्न बजाना पड़ता है। वह रास्ते में अपनी गाड़ियों के हॉर्न बजाते हुए जाते हैं। इतना ही नहीं, अगर अनजान लोग भी इसमें शामिल होना चाहें तो वह अपनी गाड़ियों के हॉर्न बजाकर इसमें शामिल हो सकते हैं।
 

दुल्हन का अपहरण
भारत में तो शादी के बाद लड़के के जूते चुराएं जाते है लेकिन यहां तो दोस्त दुल्हन का अपहरण कर लेते हैं। जी हां, जर्मनी में रिवाज है कि शादी के बाद लड़के के दोस्तों को दुल्हन का अपहरण करना पड़ता है और दूल्हा उसे ढूंढता है। इस बीच लड़के के दोस्त दुल्हन को लेकर एक बार से दूसरे बार तक घूमते रहते हैं।

PunjabKesari

नकाब के नीचे डांस
शादी के बाद दुल्हन के चेहरे से नकाब उतार कर दोनों उसपर डांस करते हैं। जर्मनी के कई देशों में तो शादी में आएं मेहमान उस नकाब पर पैसे भी उछालते हैं।
 

सुहागरात से पहले
सुहागरत से पहले दूल्हा-दुल्हन के कमरे को गुब्बारों से भर दिया जाता है। अपने अच्छे और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए दूल्हा-दूल्हन को वो सारे गुब्बारे फोड़ने होते हैं।
 

शादी के बाद लकड़ी काटना
यहां शादी के दिन फैमिली के लोग मिलकर कई खेल खेलते हैं। दूल्हा-दुल्हन भी मिलकर इस दिन लकड़ी काटते हैं। इसके अलावा भी शादी के दिन यहां कई खेल खेले जाते हैं, जोकि रातभर चलते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static