इन 4 लोगों की बातें कभी नहीं टालती महिलाएं

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 10:38 AM (IST)

अक्सर सुनने को मिलता है कि औरतें किसी की बात नहीं सुनती, जो काफी हद तक सही भी हैं। घर हो या ऑफिस, महिलाएं अपनी चलाने में माहिर होती है लेकिन आज हम आपको ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे, जिनकी कही बातों को महिलाएं कभी नहीं टालती। जी हां, पूरी दुनिया को अपने इशारों पर नचाने वाली महिलाएं इन 4 लोगों की बात को कभी मना नहीं करती। चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन-से 4 महापुरुष हैं, जिनकी हर बात महिलाएं सुनती हैं।

 

इन 4 लोगों की हर बात सुनती हैं महिलाएं
टेलर

जी हां, उनकी कीमती ड्रेस खराब ना हो इसलिए महिलाओं को मजबूरन टेलर की हर बात सुननी ही पड़ती हैं। टेलर की कही बात को ध्‍यान से नहीं सुनेंगी या उनके अनुसार बताए गए डिज़ाइन पर हामी नहीं भरेंगी तो उनकी कीमती ड्रेस खराब हो सकती है।

PunjabKesari

फोटोग्राफर

महिलाएं अपनी तस्वीरों को लेकर काफी कॉन्शियस होती है। ऐसे में फोटोग्राफर्स की दी सभी हिदायतें और अच्छी तस्वीर के लिए महिलाओं को उनकी दी हर इंस्ट्रक्शन्स फॉलो करनी ही पड़ती है। अगर फोटो खराब हो गई तो उनका मूड भी खराब हो जाता है इसलिए महिलाएं फोटोग्राफर्स की बात कभी नहीं टालती।

PunjabKesari

ब्‍यूटीशियन

अब अगर खूबसूरत दिखना है तो भला ब्‍यूटीशियन की बात कोई कैसे टाल सकता है, खासकर महिलाएं, जो अपनी सुदंरता को लेकर सबसे ज्यादा कॉन्शियस होती हैं। अगर इनकी एडवाइस ना मानी जाए तो खूबसूरत-सा चेहरा बिगड़ सकता है इसलिए महिलाएं अपने ब्‍यूटीशियन की बात हमेशा सुनती हैं।

PunjabKesari

डॉक्टर

अगर बात सेहत की हो तो महिलाओं को डॉक्टर की दी सभी हिदायतें भी फॉलो करनी पड़ती है। अब अगर डॉक्टर की बात नहीं मानी तो जान से हाथ धोना भी पड़ सकता है और महिलाओं को तो अपनी जान बहुत प्यारी होती हैं। हालांकि अपनी जान तो हर किसी को ही प्यारी होती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static