राजीव सेन की तरह इन स्टार्स ने भी शादी में बहाए पानी की तरह पैसे, देखिए 5 रॉयल वेडिंग्स

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 04:27 PM (IST)

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन 16 जून को एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी के बंधन में बंधे। 8 जून को दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी अब गोवा में हिंदू रिवाज से शादी की। कहा जा रहा है कि शादी काफी रॉयल की गई। यह पहली बार नहीं हुआ कि किसी स्टार ने रॉयल वेडिंग की हो। इससे पहले भी कई स्टार्स ने अपनी शादी पर पानी की तरह पैसा बहाया। 

 

दीपिका - रणवीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी ने खूब सुर्खियां बटौरी थी। शादी के लिए इस कपल ने इटली के लेक कोमो के पास स्थित विला डेल बालबियानेलो चुना। दीपवीर ने अपनी शादी के आउटफिट्स पर ही काफी पैसे खर्च किए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने सिंधी वेडिंग में 8.95 लाख का लहंगा पहना था। वही उनकी रिंग की कीमत  1.3 से 2.7 करोड़ रुपए थी। इसी के साथ उनकी वेडिंग मूेन्य भी काफी महंगा था जो इस शादी को रॉयल बना रहा था। 

PunjabKesari

अनुष्का - विराट

2017 में अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। दोनों ने इटली के टसकनी शहर में पहाड़ी इलाके के बीचों-बीच बोर्गो फिनोशीटो रिजॉर्ट में हिंदू रिति-रिवाज से शादी की। शादी के वेन्यू से लेकर कपड़ों तक काफी पैसा खर्च किया गया। 

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी - राज कुंद्रा

रॉयल वेडिंग में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का भी नाम आता है। 2009 में दोनों ने शादी की थी। शिल्पा शेट्टी की सगाई की अगूंठी की कीमत 3 करोड़ रूपए है। यही नहीं, शिल्पा ने शादी में करीब 50 लाख का लहंगा पहना था। शिल्पा और राज ने भी बाकी स्टार्स की तरह शादी को आलीशान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 

PunjabKesari

ऐश्वर्या - अभिषेक

2007 में ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू बनी थी। भले ही ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी मुंबई में हुई हो लेकिन शादी में काफी पैसा खर्च किया गया। अभिषेक ने शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की शेरवानी पहनी थी वही ऐश्वर्या ने शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनीं थी। ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपए का था। 11 साल पहले हुई इस शादी में उस वक्त 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, जो कि उस वक्त के हिसाब से काफी ज्यादा था। 

PunjabKesari

समांथा - नागा

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और टॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की शादी ने खूब सुर्खियां बटौरी थी। गोवा में दोनों दो तरीके से शादी के बंधन में बंधे। खबरों की मानें तो शादी में करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static