Controversies से भरी पड़ी है इस एक्टर की पूरी फैमिली, कभी खुद हुए गिरफ्तार तो कभी बच्चों पर लगे आरोप
punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 01:53 PM (IST)

बॉलीवुड में शायद ही ऐसा कोई शख्स हो जिसका नाम किसी कंट्रोवर्सी ना जुड़ा हो। वरना यहां तो लगभग हर एक सितारे की लाइफ कंट्रोवर्सी से भरी पड़ी है। बात एक्टर आदित्य पंचोली की करें तो उनसे जुड़े विवाद से खूब सुर्खियों में रहे है, जिनमें से एक कंगना रनौत से जुड़ा विवाद अभी तक लोगों को याद है। सिर्फ कंगना ही नहीं बल्कि आदित्य की लाइफ में तो ऐसी कई कंट्रोवर्सीज हैं जो उन्हें बैडमैन का टैग देती है।
चलिए आज हम आपको बताते है आदित्य पंचोली की लाइफ के कुछ मशहूर विवाद...
- उनका और कंगना रनौत का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। दोनों के रिश्ते में बड़ा हंगामा इस बात की वजह से उठा था कि कंगना आदित्य से आधी उम्र की थी। कहा तो ऐसा भी जाता है कि आदित्य की बदौलत ही कंगना इंडस्ट्री में अपने पैर जमा पाई।
- जब दोनों रिलेशनशिप में थे तब आदित्य पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों के पिता भी थे। मगर एक इंटरव्यू में कंगना ने अफेयर्स की खबरों से दरकिनारा कर लिया था। उन्होंने कहा था कि वो आदित्य की बेटी सना की तरह हैं। कहा जाता है कि इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया जिसके बाद कंगना ने उनपर खुद को मारने का आरोप लगाया था।
- इसके अलावा उनपर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड पूजा बेदी के घर पर काम करने वाली 15 साल की बच्ची का यौन शोषण करने का भी आरोप लग चुका है।
- इतना ही नहीं, कुछ साल पहले आदित्य सेट पर को-स्टार विजे भाटिया को थप्पड़ जड़कर चर्चा में आ चुके है।
- जबकि इससे पहले एक 5 स्टार होटल के पब में मारपीट के आरोप में आदित्य पंचोली गिरफ्तार भी हो चुके हैं। पड़ोसियों से मारपीट से लेकर मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी तक के आरोप भी आदित्य पर लग चुके है।
- आदित्य उस वक्त भी चर्चा में आए जब फोन पर उनसे 25 लाख रुपए फिरौती मांगी गई। यहां तक उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली जिसके बाद आदित्य ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। इसके बाद छान-बीन में पता चला कि मुन्ना पुजारी नाम का शख्स 18 अक्टूबर से 3 अलग-अलग नंबरों से उन्हें कई बार कॉल करता था।
आदित्य तो आदित्य उनके बच्चों के विवाद भी खूब सुर्खियों में रहे। सभी जानते है कि आदित्य पंचोली की एक बेटी सना और एक बेटा सूरज पंचोली है।
- बात बेटी की करें तो उनका नाम कुछ साल पहले ड्रग स्कैंडल में जुड़ा था। खबरों के मुताबिक, मुंबई के एक पब में सना और शक्ति कपूर के बेटे सिद्धार्थ को ड्रग डीलिंग करते हुए पकड़ा गया था। जबकि अपना नाम आने के बाद सना ने कहा था कि पब में उनके अलावा 200 लोग मौजूद थे। उनका नाम उनके सरनेम की वजह से हाइलाइट में रहा। जबकि मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि इस मामले में सना के पेरेंट्स को भी दोषी ठहराया गया था। आदित्य पंचोली की बेटी सना ने लॉस एंजिलिस से एक्टिंग का कोर्स तो किया लेकिन फिल्मी करियर नहीं चुना। सना फिलहाल गोवा में खुद का रेस्ट्रोरेंट चलाती है।
- भई, बेटे सूरज के विवाद भी बड़े है लेकिन वो चर्चा में तब आए जबजिया खान सुसाइड केस सामने आया जिसमें सूरज को आरोपी बताया गया। उस वक्त पुलिस के मुताबिक, जिया और सूरज एक-दूसरे के टच में थे। सूरज ने जिया को फोन गिफ्ट किया था, यहां तक की सुसाइड से पहले जिया और सूरज में किसी बात को लेकर बहस भी हुई थी। मगर उसके बाद जब देर रात जिया की मां घर पहुंची तो उसकी लाश मिली।
- हाल ही में सूरज का नाम सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत से भी जुड़ा। हालांकि, ये इल्जाम सच्चे थे या गलत इनका कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिल पाया। बात सूरज पंचोली के करियर की करें तो वो एक्टिंग की दुनिया में सक्रीय है।
- खैर, आदित्य की पत्नी जरीना वहाब टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव है जोकि आदित्य से उम्र में 5 साल बड़ी है। जरीना एकट्रेस कंगना रनौत पर इल्जाम लगा चुकी है। जरीना का कहना था कि कंगना उनके पति को डेट करती थी, उन्होंने कभी आदित्य के साथ बेटी जैसे ट्रीट नहीं किया। तो ये है आदित्य पंचोली की फैमिली और उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सी।