नेल्सन मंडेला की 'बर्थ एनिवर्सरी' पर पहुंचा रॉयल कपल, मेघन पर रहीं सबकी निगाहें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 05:55 PM (IST)

ब्रिटिश रॉयल फैमिली के प्रिंस हैरी 19 मई को अमेरिकन एक्ट्रेस मेघन मार्केल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद यह शाही जोड़ा कई इवेंट व रॉयल फंक्शन में एक साथ रॉयल अंदाज में स्पॉट हुए और दोनों का रॉयल स्टेटमेंट हर बार खूब लाइमलाइट भी बटौरता है। हाल ही में यह शाही जोड़ा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रह चुके नेल्सन मंडेला की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी इवेंट अटैंड करने पहुंचे।

PunjabKesari

PunjabKesari

इस इवेंट का आयोजन लंदन के साऊन बैंक सेंटर में किया गया जहां दोनों ने हर बार की तरह रॉयल अंदाज में ही एंट्री ली। जहां प्रिंस हैरी ग्रे पेंटसूट में एकदम डापर लुक में दिखें वहीं मेघन मार्केल ने न्यूड कलर की कोर्ट स्टाइल ड्रैस वियर की थी। पेस्टल कलर की ड्रैस के साथ उन्होंने पंप हील व क्लच भी मैचिंग ही कैरी किया जो उन्हें परफैक्ट एलिगेंट लुक दे रहा था। हर किसी की निगाहें मेघन मार्केल पर टिकी थीं। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि नेल्सन मंडेला के 100वीं बर्थ एनिवर्सरी का सेलिब्रेशन उनकी पोती ने Zamaswazi Dlamini Mandela रखा, जिनके साथ मेघन और प्रिंस हैरी ने खास मुलाकात की।

PunjabKesari

बता दें कि नेल्सन मंडेला जन्म 18 जुलाई 1918 को दक्षिण अफ्रीका के म्वेजो में हुआ था, जो दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ-साथ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे चुके थे। नेल्सन मंडेला को अफ्रीका का गांधी भी कहा जाता है क्योंकि  वे गांधी जी के विचारों से काफी प्रभावित थे। गांधी जी के विचारों से प्रभावित होकर ही उन्होंने रंगभेद के खिलाफ अभियान शुरुआत किया था, जिसमें उन्हें सफलता भी हासिल हुई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static