इस मकसद के लिए यहां 2 लड़कों की करवा दी जाती है शादी!

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2017 - 05:12 PM (IST)

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में शादी को लेकर कई तरह की परंपराएं निभाई जाती हैं। कुछ परंपराएं एेसी भी हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी भी होती है। आज हम आपको एक एेसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे है, जहां दो लड़कों की शादी करवा दी जाती है। जी हां, बेंगलुरु के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के लिए दो लड़कों की शादी करवा दी जाती है। 

यहां पर दो लड़कों की शादी होना आम बात है। अच्छी बारिश के लिए इस परंपरा को निभाया जाता है। इस अनोखी शादी में एक लड़का दुल्हे की पोशाक पहना है तो दूसरा दुल्हन की। दोनों लड़कों को दुल्हा-दुल्हन की तरह सजाकर शादी कर दी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्याप्त बारिश लाने के लिए एक पूजा की जाती है जिसमें यह शादी होती है। लोगों का मानना है इस शादी से पूरे गांव में खुशहाली आएगी। इस अनोखी शादी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर किया जाता है। 

यह शादी मंदिर में करवाई जाती हैं जिसमें कई लोग शामिल होते हैं। शादी के लिए गांव के हर घर से पैसे इकट्ठे किए जाते हैं। इसी के साथ लोगों को शादी में शामिल होने के लिए कहा जाता है। यहां के लोगों के मुताबिक लड़कों की शादी का यह रिवाज 'हाराके' परंपरा का एक हिस्सा है। इसके अलावा इस शादी से उनकी कई परेशानियां दूर होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static