बोल्ड सीन देने वाली 'मंदाकिनी' से नहीं करना चाहता था कोई काम, जानिए उनकी लाइफस्टोरी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2019 - 07:17 PM (IST)

80-90 दश्क की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस मंदाकिनी को भला कौन नहीं जानता। मंदाकिनी अपनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बहुत फेमस हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने बेहद बोल्ड सीन्स दिए जो आप भी फिल्म इंडस्ट्री में आइकॉन माने जाते हैं। 

मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ 

30 जुलाई 1969 में जन्मी मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ था। 1985 में उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने दो फ़िल्में 'आर पार' और 'राम तेरी गंगा मैली' की। राज कपूर के डायरेक्शन में बनी 'राम तेरी गंगा मैली' बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त हिट साबित हुई। फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन्स दिए, जिससे वह रातों-रात स्टार बन गईं। 

PunjabKesari

दाऊद के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में आईं 

फिल्म के बाद दाऊद के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी मंदाकिनी काफी चर्चा में रही थीं। मंदाकिनी अपने समय की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थी। उनकी खूबसूरती पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की नजर पड़ गई। दोनों के रिश्ते की अफवाह तेजी से इंडस्ट्री में फैलने लगी। दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी।

दाऊद के साथ रिश्ते का करियर पर पड़ा असर 

1994-95 में मंदाकिनी को दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटौरी लेकिन दाउद से जुड़ी हर बात को मंदाकिनी ने अफवाह बताया। इसका मंदाकिनी के करियर पर भी असर पड़ा। कई डायरेक्टर्स मंदाकिनी के साथ काम ही नहीं करना चाहते थे। 1996 में आई 'जोरदार' उनके करियर की आखिरी फिल्म थी। उन्होंने मशहूर डॉक्टर कग्यूर टी. रिनपोचे ठाकुर के साथ शादी कर ली। रिनपोचे ठाकुर मर्फी बेबी के नाम से साथ काफी फेमस हुए थे। 

अब लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम 

2010 में मंदाकिनी की जिंदगी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक सड़क दुर्घटना में उनके बेटे राबिल ठाकुर की मौत हो गई। अब मंदाकिनी अपनी फैमिली के साथ मुंबई में ही रहती है। वह एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं साथ ही वो दलाई लामा की फॉलोअर भी हैं। पहले से अब उनकी इमेज भी काफी बदल चुकी है  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static