11 साल छोटा पार्टनर चुनने पर मां मधु ने दी प्रियंका को खास सलाह, जानिए क्या कहा...

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 12:07 PM (IST)

हर लड़की का अपनी मां के साथ खास रिश्ता होता है। मां न केवल बेटी के ज्यादा करीब होती है बल्कि उसकी सबसे अच्छी फ्रैड भी होती हैं। कुछ ऐसा ही रिश्ता है प्रियंका चोपड़ा का अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ। पिता के गुजर जाने के बाद प्रियंका को अक्सर उनकी मां के साथ पार्टी या इवेंट में स्पॉट किया जाता हैं। दोनों की बॉन्डिंग बेहद स्पेशल है। प्रियंका की मां ने सगाई से पहले प्रियंका को खास सलाह दी। 

PunjabKesari


प्रियंका और निक की सगाई की खबरों के बीच मधु चोपड़ा का इंटरव्यू वायरल हो रहा है। मधु चोपड़ा ने कहा था - 'पति को इतना काबिल होना चाहिए कि वह अपनी पत्नी की सेहत और खुशियों का ख्याल रख सके। वहीं, दोनों के बीच प्यार इतना हो कि हर दिन वेलेंटाइन डे से कम न हो।' इतना ही नहीं इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने अपने और अशोक चोपड़ा की शादीशुदा जिंदगी का उदाहरण भी दिया था।

PunjabKesari


उन्होंने कहा था - 'एक-दूसरे से लड़ने के बजाए एक साथ बैठकर एक-दूसरे की सोच को समझने की कोशिश करें।' मां मधु की यह सलाह प्रियंका के काम जरूर आएगी क्योंकि वह जल्द ही निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिरकार इनका रिश्ता शादी तक पहुंच ही गया हैं। ऐसे में प्रियंका के लिए उनकी मां की इंटरव्यू के दौरान दी गई सलाह काफी खास होगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static