जर्नलिस्ट बनते-बनते कैसे टीवी की 'नागिन' बनी मौनी, बर्थ डे पर जानिए कुछ दिलचस्प बातें

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 09:52 AM (IST)

शायद ही कोई एेसा हो जो मौनी रॉय को ना जानता हो। मौनी रॉय अपने एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। मौनी का जन्म आज ही के दिन कोलकत्ता में हुआ था। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मौनी ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद वह दिल्ली आ गई। वही मौनी के पेरेंट्स चाहते थे कि वह जर्नलिस्ट बने। पेंरेट्स की बात मानकर मौनी ने दिल्ली की यूनिवर्सटी में मास कम्यूनिकेशन में एडमिशन ले लिया लेकिन बीच में पढ़ाई छोड़कर वह मुंबई आ गई।

 

शो 'क्योंकि सास भी कभीं बहू थी'  से रखा टीवी इंडस्ट्री में कदम

मुंबई आने के बाद मौनी ने काफी स्ट्रगल किया। फिर एकता कपूर की नजर मौनी पर पड़ी। 2006 में उन्होंने एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभीं बहू थी' में काम किया हालांकि 2 साल बाद मौनी ने यह शो छोड़ दिया था। मौनी लाइमलाइट में तब आई जब उन्होंने सीरियल 'देवों के देव महादेव' में सती का रोल प्ले किया। इसी शो के सेट पर महादेव का रोल प्ले करने वाले मोहित रैना से उन्हें प्यार में हो गया। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कोई बात नहीं की लेकिन दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते थे।

PunjabKesari

सीरियल 'महादेव' से मिली पहचान

टीवी सीरियल नागिन से तो मौनी घर-घर में छा गई। लोगों ने मौनी को नागिन के रोल में काफी पसंद किया। टीवी के बाद मौनी ने फिल्मों में कदम रखा। मौनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अभिषेक बच्चन के साथ की थी। फिल्म 'रन' में मौनी का छोटा सा रोल था जिसे कम ही लोगों ने नोटिस किया। बाद में वह एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में दिखाई दी। वह पंजाबी फिल्म  'हीरो हिटलर' में नजर आ चुकी हैं।

सर्जरी से बदला लुक

मौनी अपने भाई मुखर रॉय के काफी क्लोज है। मुखर भी लुक्स में बिल्कुल मौनी जैसे है। आज ग्लैमरर्स दिखने वाली मौनी करियर के शुरुआत में काफी सिंपल दिखती थी। उनका रंग भी इतना फेयर नहीं था। कहा जाता है कि मौनी के मेकओवर की वजह सर्जरी है। सर्जरी से ही उनके लुक में इतना बदलाव आया है।

PunjabKesari

पेटिंग और किताबों का है शौक

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मौनी को एक्टिंग के अलावा पेटिंग का शौक है। साथ ही मौनी किताबों को अपना फ्रेंड मानती है। उन्हें किताबें पढ़ना बेहद पसंद है। मौनी Ballerina डांस फॉर्म करती हैं। डांस रियेलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी वह नजर आ चुकी हैं। इसी के अलावा मौनी को बच्चों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

संजीदा शेख के साथ है खास बॉन्डि़ंग

मौनी रॉय अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। उनके ट्रेडीशनल लुक को लोग काफी पसंद करते हैं खासकर ज्वैलरी कलेक्शन। यंग लड़कियों के लिए तो मौनी के ट्रेडीशनल आउटफिट्स बिल्कुल परफेक्ट है। एक्ट्रेस संजीदा शेख मौनी की बेस्ट फ्रेंड है। दोनों की बॉन्डि़ंग सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है।

PunjabKesari

बहुत कम समय में ही मौनी ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। हम तो यही कहेंगे कि मौनी को और सक्सेस मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static