ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं किरण खेर, मुंबई में चल रहा इलाज

punjabkesari.in Thursday, Apr 01, 2021 - 11:15 AM (IST)

बॉलीवुड में अब एक और सेलिब्रेटी कैंसर की चपेट में आ गया है। हाल में ही भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि किरण खेर ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। अनुपम खेर की पत्नी किरण का पिछले साल से ही कैंसर का इलाज चल रहा है। खबरों के मुताबिक चंडीगढ़ से बीजेपी प्रेसिडेंट अरुण सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेस रखकर यह जानकारी दी है कि 11 नवंबर को किरण के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया था, जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में इलाज कराया। जांच में यह बात सामने आई कि उन्हें मल्टीपल माइलोमा नाम की बीमारी है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि उनकी यह बीमारी बाएं हाथ के बाजू से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी थी। इस बीमारी के ट्रीटमेंट के लिए 4 दिसम्बर को वह मुंबई गईं। 68 साल की किरण खेर अब रिकवरी के स्टेज पर हैं।

PunjabKesari

किरण खेर के ब्लड कैंसर से पीड़ित होने की खबर ने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है। पिछले साल संजय दत्त कैंसर की चपेट में आए थे। संजय दत्त लंग कैंसर से जूझ रहे थे उन्होंने मुंबई और अमेरिका में लगातार अपना इलाज करवाया और इससे जंग जीती। दिग्गत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान की भी कैंसर की वजह से मौत हुईं। ऋषि कपूर ल्यूकेमिया कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने अमेरिका में 2 साल इसका इलाज करवाया। 30 अप्रैल 2020 को वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। वही, 2018 में इरफान खान ने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि उन्हें दिमागी बीमारी न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर हो गया है। इसका इलाज वह लंबे समय से लंदन में करवा रहे थे। 29 अप्रैल 2020 इरफान खान इस दुनिया को अलविदा कह गए। 

वही साल की शुरुआत में किरण खेर के कैंसर से जुड़ी खबर फैंस के लिए काफी बड़ा झटका हैं। किरण खेर एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं और एक्टर अनुमप खेर की पत्नी। किरण ने अनुपम से दूसरी शादी की। सिख परिवार में जन्मी किरण ने चंडीगढ़ में अपनी पढ़ाई पूरी की। चंडीगढ़ में ही उन्होंने थिएटर करना शुरू किया। फिल्मी करियर की बात करें तो साल 1973 में उन्होंने पंजाबी फिल्म 'असर प्यार दा' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने सरदारी बेगम फिल्म की। फिल्म देवदास से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया। फिल्मों के अलावा किरण राजनीतिक में भी काफी एक्टिव है। वह 2014 में चंडीगढ़ से सांसद चुनी गई थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static