Fashion Icon: 60 के दशक की इस एक्ट्रेस ने चलाए थे कई हेयरकट, ट्रैंड में लाई थी चूड़ीदार का फैशन

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 04:08 PM (IST)

60 के दशक की सबसे खूबसूरत हीरोइन साधना शिवदासानी का आज जन्मदिन है। साधना सिनेमा की पहली फैशन आइकन थी। साधना का जन्म 2 सितंबर 1941 को कराची में हुआ। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उनके पिता ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के नाम पर उनका नाम साधना रखा। 
PunjabKesari
उन्होंने 8 साल तक घर में ही पढ़ाई की। साधना की 'श्री 420' पहली मूवी थी। उनके हेयरकट को साधना कट कहा जाता था। उन्होंने अपने चौडे माथे को कवर करने के लिए यह स्टाइल अपनाया लेकिन लड़कियों को उनका यह स्टाइल काफी पसंद आया। उस समय हर लड़की ने इस हेयरकट को अपनाया। यहीं नहीं, साधना ने चूड़ीदार सलवार का ट्रैंड भी शुरू किया।
PunjabKesari
साधना ने अपने करियर में 34 फिल्में की जिसमें से 29 फिल्में हिट रहीं। उनका आखिरी समय काफी बुरा निकला। उनके पास रहने को अपना घर नहीं था। वह कई साल एक ही अपार्टमेंट में रही। उन्होंने एक्टर रणबीर कपूर के साथ रैंप वॉक भी की। 25 दिंसबर 2015 को कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static