आपकी पसंदीदा लिपस्टिक कलर भी खोलते हैं पर्सनैलिटी से जुड़ी कई सीक्रेट बातें

punjabkesari.in Wednesday, Sep 05, 2018 - 05:35 PM (IST)

यह कहना गलत नहीं होगा कि लिपस्टिक महिलाओं के अधूरे श्रृंगार को पूरा करता है। होंठों पर लिपस्टिक लगाने से चेहरे की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपका फेवरेट लिपस्टिक कलर भी आपके बारे में कई बातें जाहिर करते हैं। तो चलिए जानते हैं लिपस्टिक कलर से महिलाओं के बारे में कौन-सी बातें पता की जा सकती है।

 

1. पिंक लिपस्टिक
गुलाबी रंग की लिपस्टिक तो लगभग हर महिला को पसंद होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रंग को पसंद करने वाली महिलाएं क्रिएटिव, रोमांटिक और इमोशनल होती है।

PunjabKesari

2. रेड लिपस्टिक
रेड यानि लाल रंग की लिपस्टिक पसंद करने वाली महिलाएं काफी रोमांटिक अंदाज की होती हैं। इसके अलावा यह अपनी लाइफ के हर मूमेंट को खूब एंजॉय करती है। आप इस लिप कलर पसंद करने वाली महिलाओं को जिंदादिल भी कह सकते हैं।

PunjabKesari

3. पर्पल लिपस्टिक
पर्पल रंग पसंद करने वाली महिलाएं काफी बेपरवाह होती हैं। यह जोखिम लेने वाली और नियमों को तोड़ने वाली होती हैं। इसके अलावा इन्हें क्रिएटिव चीजें करना भी काफी पसंद होता है।

PunjabKesari

4. ऑरेंज लिपस्टिक
करियर को लेकर सजग रहने वाली महिलाओं को ऑरेंज लिपस्टिक काफी पसंद होता है। यह अपने अधिकारों के साथ कतई समझौता नहीं करती। इसके अलावा इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी जबरदस्त होता है।

PunjabKesari

5. ब्राउन लिपस्टिक
ब्राउन कलर की दीवानी महिलाएं काफी हार्डवर्किंग होती हैं। यह बेहद अच्छी दोस्त भी होती है और इनके दिल में हमेशा सोफ्ट कॉर्नर होता है।

PunjabKesari

6. न्यूड लिपस्टिक
इस रंग की लिपस्टिक पसंद करने वाली महिलाएं ज्यादा इमोशनल नहीं होती। मगर हर परिस्थिति के हिसाब से खुद को बदलना इन्हें अच्छी तरह से आता है। इतना ही नहीं, इस रंग को पसंद करने वाली महिलाएं हर परेशानी को भी आसानी से पार कर लेती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static