दुनिया का ऐसा देश जहां छुट्टी लेने पर नहीं, न लेने पर पड़ता हैं भारी जुर्माना

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 04:14 PM (IST)

हमारे देश में नौकरीपेशा लोग आमतौर पर शिकायत करते हैं कि उन्हें आसानी से छुट्टी नहीं मिल पाती है। कईयों को तो छुट्टी के लिए तरह-तरह के बहाने भी लगाने पड़ते है और कई बार तो ज्यादा छुट्टियां लेने पर वेतन काट लिया जाता हैं। 

 

ऐसे में सभी को यह जानकर बड़ी हैरानी होगी कि एक देश ऐसा भी है जहां इसका एकदम उलटा होता है। हम बात कर रहे हैं फ्रांस की जो दुनिय का शायद एकमात्र ऐसा देश है जहां छुट्टी न लेने पर कर्मचारियों पर जुर्माना तक लगाया जा सकता हैं। बीते दिनों की एक घटना ने सभी को चौंका कर रख दिया जब फ्रांस के एक बेकरी कर्मचारी पर 3600 डॉलर यानी 2 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया। इस जुर्माने के पीछे उसकी गलती यहीं थी कि उसने छुट्टी नहीं ली थी। 

 

यह कितना भी अटपटा लगे वास्तव में यह सच हैं। फ्रांस में कानूनन छुट्टी न लेने वाले कर्मचारियों पर जुर्माना लगता हैं। बेकरी के मालिक 41 वर्षीय सेड्रिक वाइब्रो पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पिछले साल की गर्मियों से अब तक कोई छुट्टी नहीं ली थी। ऐसा करके उन्होंने वहां का श्रम कानून तोड़ा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static