सूर्य देव को बेहद प्रिय होती है ये दो राशियां, कभी नहीं होने देते किसी चीज की कमी
punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2023 - 06:50 PM (IST)
ज्योतिष शास्त्र में भगवान सूर्य को विशेष स्थान दिया गया है। पूरे नौ ग्रहों में से सूर्य को सबसे ज्यादा खास ग्रह माना जाता है इसके अलावा भगवान सूर्य सारे नौ ग्रहों के राजा भी हैं। जिस व्यक्ति की राशि में सूर्य मेहरबान हो उन्हें करियर में तरक्की मिलती है और समाज में भी मान सम्मान मिलता है। रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है ऐसे में उनके खास दिन पर आपको बताते हैं कि भगवान सूर्य को कौन-कौन सी राशियां बहुत पसंद हैं आइए जानते हैं....
मेष और सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। वहीं मेष राशि में सूर्य का सबसे प्रथम स्थान दिया गया है। मान्यताओं के अनुसार, इन दोनों राशि के जातकों को सूर्यदेव मनचाहा वरदान देते हैं। इन दोनों राशियों की कुंडली में सूर्य देव विराजमान होते हैं और जीवन में सफलता जरुर दिलवाते हैं ।

आत्मविश्वास होते हैं इस राशि के लोग
सूर्य के प्रभाव से इस राशि के जातक आत्मविश्वासी, अच्छी नेतृत्व और तेजस्वी व्यक्तित्व वाले होते हैं। यह जिस भी क्षेत्र में जाते हैं इन्हें तरक्की जरुर मिलती है। इस राशि के जातकों को मुख्य तौर पर राजनीति, प्रशासन और कारोबार में सफल होते हैं। यह जातक एक सफल कारोबारी बनते हैं और इनका भाग्य काफी अच्छा रहता है।

कैसे पाएं सूर्यदेव की कृपा?
रविवार के दिन सूर्य भगवान की पूजा करें इसके अलावा हर महीने आने वाली संक्राति का दिन भी सूर्य देव का माना जाता है। इस दिन सूर्य को जल दें और सूर्य से जुड़ी चीजों का दान करें। इससे सूर्य भगवान जातक को शुभ फल देते हैं। इसके अलावा क्रोध और अहंकार का नाश इस दिन करें।

नोट: ऊपर दी गई सूचना सिर्फ जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है।

