AIIMS के डॉक्टर ने बताया, ब्रेन अटैक से बचा सकती है ये एक चीज

punjabkesari.in Saturday, Dec 13, 2025 - 05:18 PM (IST)

 नारी डेस्क:  दिल और दिमाग हमारे शरीर के दो सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। दिल खून पंप करता है और दिमाग पूरे शरीर को नियंत्रित करता है। अक्सर लोगों में यह भ्रम रहता है कि कोई एक फल या सब्जी खाने से आपका हार्ट या ब्रेन हेल्थ बेहतर हो सकता है। लेकिन दिल्ली एम्स की ट्रेंड न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका शेरावत ने बताया कि ऐसा कोई भी फूड अकेले यह काम नहीं कर सकता।

हार्ट और ब्रेन हेल्थ कई फैक्टर्स पर निर्भर

डॉक्टर प्रियंका कहती हैं कि हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर या हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां सिर्फ एक कारण से नहीं होती। ये कई फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं। इसलिए किसी अकेली चीज़ पर निर्भर रहना सही नहीं है। आपकी नींद की क्वालिटी और समय सीधे तौर पर दिल और दिमाग की सेहत को प्रभावित करती है। सही समय पर सोना और गहरी नींद लेना हार्ट और ब्रेन को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है।

सर्दी में इस गलती से आ रहे Brain Stroke, सेहत के सबसे खतरनाक

घबराहट और स्ट्रेस

आज के दौर में हर कोई तनाव, घबराहट और बेचैनी का सामना कर रहा है। यह सभी चीजें ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को बढ़ा सकती हैं, जिससे दिल और दिमाग को नुकसान पहुंच सकता है।

डाइट और एक्सरसाइज

डॉक्टर प्रियंका ने बताया कि आपकी डाइट बैलेंस्ड होनी चाहिए। इसमें प्रोटीन, हेल्दी कार्ब्स और अन्य न्यूट्रिएंट्स सही मात्रा में शामिल होने चाहिए। इसके साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है। एरोबिक वर्कआउट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से हार्ट और ब्रेन हेल्थ में सुधार आता है।

PunjabKesari

स्ट्रेस मैनेजमेंट और रिलैक्सेशन

स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने के लिए मेडिटेशन, योगा या दिन में 5-10 मिनट शांति से बैठे रहना फायदेमंद होता है। इसके अलावा, स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाए रखना भी हार्ट और ब्रेन की सेहत के लिए जरूरी है। डॉक्टर प्रियंका का कहना है कि कोई भी फल या सब्जी अकेले हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए बैलेंस्ड डाइट, पर्याप्त नींद, नियमित एक्सरसाइज और स्ट्रेस मैनेजमेंट सबसे जरूरी हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी और सुझाव इंस्टाग्राम रील पर आधारित हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static