दीपिका को पहला ब्रेक दिलवाने वाले थे वेंडेल रॉड्रिक्स, पद्मश्री से हो चुके सम्मानित

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2020 - 06:09 PM (IST)

भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स बुधवार रात दुनिया को अलविदा कह गए हैं। हार्ट अटैक के कारण 59 साल के रॉड्रिक्स ने गोवा, कोलवले स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनकी मौत से बॉलीवुड सहित पूरा देश ही हैरान है। वहीं मंत्री विश्वजीत राणे, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित बलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर शोक भी जताया। बता दें कि उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई। गुरुवार यानि आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

वेंडेल इन दिनों गोवा में एक कॉस्ट्यूम म्यूजियम पर काम कर रहे थे, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस म्यूजिम को देश का पहला कॉस्ट्यूम म्यूजियम बताया था। वह इसे लेकर गोवा के कोलवाले में 450 साल पुरानी एक इमारत में काम करते रहे हैं।

PunjabKesari

फैशन इंडस्ट्री में लगभग दो दशक बिताने के बाद वेंडेल बॉलीवुड के टॉप फैशन डिजाइनर में शुमार हो गए थे।मगर, वह सिर्फ फैशन डिजाइनिंग ही नहीं बल्कि वेंडेल 'पर्यावरण एक्टिविस्ट' और समलैंगिकों के अधिकारों (गे राइट्स) जैसे सामाजिक मुद्दों पर लड़ने के लिए भी जाने जाते थे। वेंडेल खुद एक समलैंगिक थे और उन्होंने पेरिस में एक समारोह में अपने गे पार्टनर जेरोल मैरेल से साल 2002 शादी कर ली थी। उनकी यह शादी भारत में काफी चर्चा का विषय बनी थी।

दीपिका पादुकोण को फिल्म दिलाने में की थी मदद

दीपिका को फिल्म 'ओम शांति ओम' दिलवाने में वेंडेल ने ही उनकी मदद की थी। दरअसल, उन्होंने मलाइका को दीपिका का नाम बताया, जिसके बाद उन्होंने आगे फराह से दीपिका के बारे में बता की। फिर क्या था दीपिका को इस फिल्म के ऑडिशन के लिए बुलाया गया और वो सिलेक्ट हो गई।

PunjabKesari

बॉलीवुड में भी आए नजर

फैशन इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल करने वाले वेंडेल ने साल 2003 में रिलीज हुई कैटरीना कैफ की फिल्म 'बूम' में कैमियो रोल भी किया था। इसके बाद साल 2008 में वो फिल्म 'फैशन' में भी नजर आए।

हाल ही में प्रियंका की ड्रैस पर किया था कमेंट

वेंडेल कुछ समय पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर अपने कमेंट के चलते भी काफी ट्रोल हुए थे। उन्होंने प्रियंका की ड्रेस पर कमेंट करते हुए लिखा था, 'प्रियंका आपेन ग्रैमी 2020 में जान डाल दी, राल्फ एंड रूसो के फ्रिंजिंग गाउन में V-neckline एलए से क्यूबा तक जा रही है, लव इट।' हालांकि इसके बाद उन्होंने इस मामले में सफाई भी दी थी।

PunjabKesari

पहले नहीं था फैशन डिजाइनिंग में इंटरेस्ट

उन्होंने मुंबई से शिक्षा पूरी करने के बाद केटरिंग का डिप्लोमा किया लेकिन तब उन्हें फैशन में कोई दिलचस्पी नहीं थी। केटरिंग का डिप्लोमा करने के बाद वेंडेल ओमान गए, जहां उन्हें ऑफिसर्स क्लब के असिस्टेंट डायरेक्टर बनाया गया। इसके बाद उनका रुझान फैशन की तरफ शुरू हुआ।

PunjabKesari

फैशन को बारीकी से जानने व समझने के लिए उन्होंने लॉस एंजलिस, पेरिस, न्यूयार्क सहित कई देशों में पढ़ाई की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लैक्मे कॉस्मेटिक्स, गार्डन वरेली और डिबीयर्स के लिए डिजाइनिंग के साथ की थी यही नहीं, उन्होंने फैशन पर की किताबें भी लिखी, जिसमें से एक किताब से गोवा के फैशन की जानकारी मिलती हैं। उन्हें गोवा से बेहद लगाव था इसलिए वह अपने ज्यादातर समय वहीं बिताते थे।

कुन्बी साड़ी का किया अविष्कार

वेंडेल को कुन्बी साड़ी को अपने डिजाइन के साथ नए कलेवर में लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी दिया जाता है। इन साड़ियों को गोवा की आदिवासी महिलाएं पहनती हैं।

भारत सरकार और फ्रेंच सरकार द्वारा हो चुके थे सम्मानित

साल 1990 में उनके फर्स्ट कलेक्शन को शोकेस किया गया था जिसके बाद उन्हें गुरु ऑफ मिनिमलिज्म का टैग भी हासिल हुआ था। इसके बाद उन्होंने इंडियन फैशन में इको फ्रेंडली गार्मेंट्स पर फोकस किया। साल 2014 में उन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक के पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वह साल 2015 में फ्रेंच मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर द्वारा 'Chevalier de l'Ordre des Arts Et Lettres' से भी सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें अपने फैशन डिजाइनिंग संबंधी कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा गया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static