बड़े शातिर होते हैं नीली आंखों वाले, आप भी Eyes Color से जानिए कैसे होगा व्यक्ति!

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 03:16 PM (IST)

आंखें चेहरे का सबसे अट्रैक्टिव हिस्सा होती हैं। आंखें बिना बोले ही सब कुछ बोल देती हैं। कहते हैं कि इंसान झुठ बोल सकता है। मगर उसकी आंखें कभी झुठ नहीं बोलती। अगर आप खुश हैं तो आपकी आंखों में एक अलग ही चमक होती है। जब मन उदास तो आंखें भी उदास होती हैं। आंखों से रंग-बिरंगी दुनिया देखते हैं। अगर ये ना हो तो कोई भी काम असानी से नहीं होता। मगर क्या आप जानते हैं कि आंखों के रंग से किसी शख्स की पर्सनालिटी के बारे में जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं आंखों के रंग से व्यक्ति के बारे में। 

 

PunjabKesari
दुनिया में लगभग 55 प्रतिशत लोगों की आंखों का रंग भूरा होता है। इस रंग की अांखों वाले लोग हमेशा दुनिया की भीड़ से अलग दिखाना चाहते है। वह एेसे काम करते भी है जो उनकी पहचान को दूसरों से अलग बानाता है। भूरी आंखों वाले लोग बहुत ज्यादा अट्रक्टिव भी होते हैं। ये लोग आत्मविश्वासी और रचनात्मक होते भी हैं।

 

PunjabKesari
काली आंखों वाल लोग बहुत ही रहस्यमयी होते हैं। ये कभी भी अपने सीक्रेट किसी को नहीं बताते। इस रंग की आंखों वाले लोग अपनी बातें कभी किसी को नहीं बताते। इन पर जल्दी विश्वास नहीं किया जा सकता है। काली आंखों वाले लोग जिम्मेदार और वफादार होते हैं। दूसरे लोगों के दिमाग में क्या चल रहा है ये लोग बिना कहें अच्छे से समझ जाते हैं। इनका सिक्स्थ सेंस काफी अच्छा होता है। हर किसी को सलाह देते फिरते हैं।

 

PunjabKesari
ग्रे रंग की आंखों वाले लोग बहुत प्रभावशाली, सशक्त, विनम्र और जनूनी होते हैं। जिस काम को करने के लिए मन बना लेते हैं, उसको करके ही मानते हैं। ये लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। ग्रे आंखों वाले लोगों पर आप आंख बंद करके भी विश्वास कर सकते हैं। 

 

PunjabKesari
नीली आंखों वाले लोग स्वाभाविक तौर मौज-मस्ती, रोमांच पसंद करने वाले होते हैं। दिमाग तेज होने के साथ ये लोग आकर्षित होते हैं। जो लोग इनकी तरफ एक बार देख लेता है। वह उनकी आंखों में डूबता चला जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static