सिर्फ बीयर पीने पर ही मिल जाएगी यहां नौकरी

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2016 - 02:44 PM (IST)

आजकल 10 में से 7 युवा अच्छी किसी ऐसी नौकरी की तलाश में हैं जिसमें तनख्वाह भी अच्छी मिले और ज्यादा दौड़ धूप भी ना करनी पड़े। अगर आप भी अमेरिका में रह रहें हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी तलाश पूरी होने जा रही है। 
 
 
- यह इस देश की ही नही बल्कि दुनिया की अनोखी नौकरियों में से है, जिसमें आपको विश्व भर की तमाम बीयर पीने को मिलेगी और वो भी मुफ्त में। आपको इसका कोई पैसा भी नही देना पडेगा और सलाना सैलरी भी 64,650 डॉलर होगी।
 
- आप भी इस तरह की जॉब की तलाश में हैं तो नेशनल म्यूजियम ऑफ अमेरिकन हिस्ट्री को अपना बायोडाटा भेज दीजिए,क्योंकि इस म्यूज़ियम में देशभर की बियर चखने वाले एक एक्सपर्ट की तलाश है।
 
- इस नौकरी की अवधि 3 साल है और यह संग्रहालय के फूड हिस्ट्री प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है। जिसका कारण है कि अमेरिका में बनने वाले भोजन का पूरा ब्योरा तैयार करना और इस पर अच्छे तरीके से जांच करना।
 
 
- यह दुनिया के ऐसे एक्सपर्टस की तलाश में हैं जो बियर उद्योग से परिचित हों और उनके पास इसके टेस्ट को जांचने की पूरी नॉलेज हो। 
 
- इसके मैनेजर सुसान इवेंस के अनुसार, इस जॉब के लिए हजारों उत्सुक आवेदकों ने अपना बॉयोडेटा भेजा है और लगातार इनकी गिनती बढ़ती ही जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static