राशि के हिसाब से करवाएं कन्या भोज, मिलेंगे ये फायदे

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2019 - 11:14 AM (IST)

अष्टमी और नवमी के दिन कन्यापूजन किया जाता हैं जिसमें लोग अपनी इच्छा के अनुसार हलवा-पूड़ी खिलाकर कन्याओं को उपहार में कोई भी चीज देते हैं, ताकि उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकें। मगर क्या आप जानते हैं कि अपनी राशियों के मुताबिक कन्‍या भोज कराने का विशेष लाभ मिलता है। कहा जाता हैं कि आपकी राशि के सभी दोष दूर होते हैं और मां की कृपा भक्तों पर बनी रहती हैं। चलिए जानते हैं आपको अपनी राशि के मुताबिक किस तरह कन्या भोज करवाना चाहिए। 

 

मेष राशि 

इस राशि के लोग कन्यापूजन के दौरान कन्‍याओं को गुड़ या फिर किसी मीठी वस्‍तु का प्रसाद खिलाएं और पेन दें।ऐसा करने से मातारानी प्रसन्‍न होती हैं और धन का आर्शीवाद देती हैं।

 

वृषभ राशि 

अगर आपकी राशि वृषभ है तो कन्याओं को घी का प्रसाद देना चाहिए और अपहार में खिलौना। ऐसे करने से मातारानी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी। 

 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोग आज के दिन कन्‍याओं को गुड़ का भोग लगाएं और कोई भी तांबे का बर्तन उन्हें उपहार में दे। ऐसा करने मां दुर्गा बहुत ही प्रसन्‍न होती हैं और सुख-समृद्धि का वरदान देती हैं।

PunjabKesari

कर्क राशि 

अगर आपकी राशि कर्क है तो कन्‍याओं को खीर-पूड़ी का प्रसाद खिलाएं और उपहार में रूमाल दें। ऐसा करने से घर में हमेशा मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहेगी। 

 

सिंह राशि 

अगर राशि सिंह है तो कन्यापूजन के दौरान खट्टी वस्‍तुओं का प्रसाद बनाएं और कन्या को उपहार में लोहे की कोई भी चीज दें। ऐसा करने से मां आपके सारे कष्टों को दूर कर देगी। 

 

कन्‍या राशि 

कन्‍या राशि के लोगों को कन्याओं को गन्ने के रस से बनी खीर या अन्य डिशेज खिलानी चाहिए। दान में अनार का फल देना चाहिए क्योंकि इससे मातारानी की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

PunjabKesari

तुला राशि 

इस राशि के लोगों को कन्‍याओं को मखाने की खीर खिलानी चाहिए और दान में नारियल देना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी अनाज की कमी नहीं होगी। 

 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को कन्‍याओं को सूखे मेवे से बना प्रसाद खिलाना चाहिए और दान में पांच प्रकार के फल देने चाहिए। ऐसा करने से मां आपके सारे दु:खों को हर लेगी। 

 

धनु राशि 

इस राशि के जातक को कन्‍याओं को दही-जलेबी का प्रसाद खिलाना चाहिए और दान में विद्या संबंधित कोई भी वस्‍तु देने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको जीवन में सफलता हासिल होती रहेगी। 

PunjabKesari

मकर राशि 

मकर राशि है तो आपको कन्याओं को पुए का प्रसाद खिलाना चाहिए और कोई वस्‍त्र दान करना चाहिए। ऐसा करने से कभी भी धन-धान्‍य की कमी नहीं होगी।

 

कुंभ राशि 

इस राशि के लोगों को कन्‍याओं को दूध से बनी चीजें जैसे खीर, सवैइयां या फिर कोई अन्य चीज खिलानी चाहिए और दान में शंख देना चाहिए। 

 

मीन राशि 

इस राशि के लोगों को प्रसाद में हलवा-चना और पूड़ी देनी चाहिए। दान में श्रृंगार का कोई भी सामान दे सकते हैं क्योंकि ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Related News

static