बाजीराव से पहले इनकी दीवानी थी दीपिका, रणवीर से पहले 6 लड़कों को किया डेट

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 04:14 PM (IST)

बॉलीवुड की हिट जोड़ी दीपवीर रियल लाइफ मेें पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में रॉयल अंदाज में शादी रचाई। दीपिका की लव लाइफ भी किसी फिल्मी से स्टोरी से कम नहीं है। रणवीर की जीवनसाथी बनने से पहले वह 8 लड़को को डेट कर चुकी हैं। सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं बल्कि क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी उनके प्यार के किस्से काफी सुनने को मिलें हैं। चलिए जानते हैं रणवीर की जीवनसाथी बनने से पहले दीपिका किन-किन पर अपना दिल हार चुकी हैं।

 

निहार पांड्या

सबसे पहले दीपिका पादुकोण जिस शख्स के प्यार में पड़ीं, वह हैं निहार पांड्या। दोनों की मुलाकात एक-दूसरे से एक्टिंग स्कूल में हुई और यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। एक वेबसाइट के मुताबिक, उस वक्त दीपिका निहार के साथ लिव इन में रह रहीं थीं लेकिन तीन साल के अफेयर के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

PunjabKesari

उपेन पटेल

जी हां, दीपिका का नाम एक्टर उपेन पटेल के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि इन दोनों का रिश्ता काफी कम समय तक रहा।

PunjabKesari

युवराज सिंह

क्रिकेटर युवराज सिंह भी दीपिका को डेट कर चुके हैं। मगर इनका रिलेशन भी ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ वक्त बाद ही दोनों अलग हो गए। दोनों को साथ में कई जगह घूमते हुए भी देखा गया था।

PunjabKesari

महेंद्र सिंह धोनी

कहा जाता है कि युवराज से पहले दीपिका क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को डेट कर रही थीं। मगर बीच में ही युवराज की एंट्री हो गई। युवराज और दीपिका की नजदीकियों की वजह से धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली और उनसे रिश्ता तोड़ लिया।

PunjabKesari

सिद्धार्थ माल्या

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका रिलेशन में रह चुकी हैं। दोनों को अक्सर पार्टी और साथ में घूमते देखा गया था। खबरें तो यहां तक आईं कि सिद्धार्थ ने दीपिका को एक फ्लैट भी गिफ्ट किया। वहीं दीपिका भी सिद्धार्थ के प्यार में इस कदर पागल थी कि वह माल्या की हर किंगफिशर पार्टी और फैशन शो में नजर आती थी। मगर दोनों का रिलेशन भी ज्यादा नहीं चला और दोनों अलग हो गए।

PunjabKesari

रणबीर कपूर

साल 2008 में आई फिल्म 'बचना ए हसीनों' के दौरान दीपिका और रणबीर कपूर एक-दूसरे को दिल दे बैठे। मगर 2 साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

PunjabKesari

रणवीर के साथ लिए सात फेरे

बार-बार प्यार में मिली निराशा की वजह से दीपिका काफी अकेली हो गईं थी। मगर फिर रणवीर सिंह उनकी जिंदगी में आए और अब दोनों पति-पत्नी के रिश्ते में भी बंध चुके हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static