CoronaVirus: लॉकडाउन का मानसिकता पर असर, हुई चौंका देने वाली घटनाएं

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2020 - 12:51 PM (IST)

कोरोनावायरस के कारण सरकारों ने 21 दिन का लॉकडाउन का तो ऐलान कर दिया लेकिन ऐसे में इस लॉकडाउन के दौरान कुछ चौंका देने वाली घटनाएं भी सामने आई है। न जाने इसका असर लोगों पर इतना अधिक क्यों हो रहा है और लोग कोरोना की वजह से शारीरिक रूप से कम और मानसिक रूप से ज्यादा परेशान हो रहे है। 

तो चलिए आपको बताते है लॉकडाउन के दौरान हुई वो घटनाएं जो सब के लिए चिंता का विषय है। 

Android L is for Lockdown

गुजरात के जामनगर में लॉकडाउन के चलते घर से बाहर ना निकल पाने पर 21 साल के लड़के ने फांसी लगा ली। युवक राजकोट में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के चलते वह घर से नहीं निकल पा रहा था। कौशिक के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा घर से नहीं निकल पाने के चलते परेशान हो गया था। रात में वह दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया।

Fact Check: Fake WHO's warning of lockdown in India goes viral ...

दूसरा केस तामिल नाडू के थेनी जिले का है जहां में 32 वर्षीय युवक ने पड़ोस की बुजुर्ग महिला को दांतों से काटकर मार डाला। आरोपी युवक का नाम मणिकंदन है। कुछ दिन पहले श्रीलंका से लौटने वाले इस को होम क्वारैंटाइन किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को वह नग्न हालत में घर से भाग निकला और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमला भी ऐसा की उसने गर्दन पर काट-काट कर उसे मार ही दिया। 

अब ऐसे में जरूरत है कि लोग अपनी मानसकिता पर इस कोरोना को हावी न होने दें। योग करें खुद को स्वस्थ रखें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static