टाइम्स स्क्वायर पर कोणार्क सूर्य मंदिर के चक्र का अनावरण कर भावुक हुए शेफ विकास खन्ना

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2023 - 05:00 PM (IST)

भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक ‘टाइम्स स्क्वायर' के तिरंगे के रंग से जगमग होने के साथ ही यहां प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर के चक्र की 1,800 किलोग्राम वजनी प्रतिकृति का अनावरण किया गया। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए न्यूयॉर्क शहर के ऐतिहासिक स्थल पर उमड़े। इस दौरान स्टार शेफ विकास खन्ना भी शामिल हुए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)

 

 इस मौके पर खन्ना ने खासतौर से निर्मित एक चक्र प्रतिकृति का अनावरण किया जो ‘‘भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और दोनों देशों के बीच साझा मूल्यों का प्रतीक है।' करीब पांच वर्षों से चक्र प्रतिकृति को न्यूयॉर्क शहर में स्थापित करने पर काम कर रहे खन्ना ने कहा कि-   ‘‘यहए क सपने का साकार होना'' है और टाइम्स स्क्वायर पर खासतौर से भारत के स्वतंत्रता दिवस पर मूर्तिकला का अनावरण करना उनके लिए भावुक क्षण है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)


 यह चक्र परियोजना कोविड-19 महामारी फैलने से पहले शुरू हुई थी और कारीगरों ने इसे पूरा करने के लिए दृढ़ता से काम किया। खन्ना ने विशाल चक्र के सामने खड़े होकर कहा- ‘‘इसे देवताओं ने बनाया था।'' इस प्रतिकृति को न्यूयॉर्क शहर में खन्ना के आगामी रेस्तरां में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा-  ‘‘भारतीय समुदाय, युवा पीढ़ी को भारत की ऐसी चीज देखने को मिलेगी जो कि बहुत पवित्र और भव्य है।'' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)


यह चक्र प्रतिकृति आठ फुट लंबी और छह फुट चौड़ी है तथा इसका अनुमानित वजन 1800 किलोग्राम है। यह ओडिशा के कोणार्क में स्थित सूर्य मंदिर का एक श्रद्धेय प्रतीक है। कोणार्क में स्थापित मूल चक्र पत्थर पर बारीक नक्काशी से बना है। 13वीं सदी में निर्मित कोणार्क सूर्य मंदिर ने आक्रमण और प्राकृतिक आपदा जैसी कई चुनौतियों का सामना किया लेकिन आज भी मजबूती से खड़ा हुआ है। इस प्रतिकृति को एक सप्ताह तक टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static