दुनिया के अलग-अलग देशों में इस तरह की ड्रैस वियर करती हैं दुल्हनें

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2017 - 06:38 PM (IST)

फैशनः हर लड़की बचपन से ही अपनी शादी को लेकर कई सपने देखती हैं। शादी का जोड़ा दुल्हन के लिए बहुत खास होता है। हर लड़की शादी के दिन अपने रीति-रिवाज के हिसाब से कपड़े पहनती है। कई देश में दुल्हन साड़ी पहनती है तो कुछ में गाउन पहनती है। कई देशों में शादी के लिए ग्रीन और व्हाइट कलर को भी शुभ माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि अलग-अलग देश की दुल्हनें क्या पहनती है।

1.चाइनीज़ ब्राइड
चाइना में दुल्हन रेड कलर की ड्रैस पहनती हैं। यहां पर दुल्हन ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर बिल्कुल नहीं पहनती क्योंकि इन्हें अशुभ माना जाता है।

2. इंडियन ब्राइड
इंडिया में दुल्हन अपनी शादी वाले दिन हैवी लहंगे के साथ ज्वैलरी वियर करती हैं। कई दुल्हनेें साड़ी भी पहनती हैं। 

3. घाना ब्राइड
यहां की दुल्हन शादी वाले दिन Kente पहनती हैं। आपको बता दें कि  Kente एक मल्टीकलर फैब्रिक से बनी ड्रैस होती है, जिसमें डार्क कलर को यूज किया जाता है।

4. पाकिस्तानी ब्राइड
पाकिस्तानी  ब्राइड हैवी एम्ब्रॉयडेड रेड लहंगा पहनती है। इसी के साथ वह ब्रेसलेट, नेकलेस, नोज रिंग्स, पासा और मांगटीका भी पहनती है।

5. इंडोनेशियन ब्राइड
यहां की ब्राइड शादी वाले दिन लॉन्ग शाइनिंग ड्रैंस पहनती है, जिसे Kebaya कहा जाता है। इस ड्रैस में बॉटिक पैटर्न होता है। इसके अलावा ब्राइड ने सिर पर हैवी क्राउन भी होता है।

6. मोरक्को ब्राइड
यहां की महिलाएं अपनी शादी के दिन 7 बार कपड़े बदलती है। इन्हीं में से एक है रेड गाउन। शादी के दौरान ब्राइड कॉफ्तान पहनती है जोकि सिल्क, सॉटिन जैसे अलग-अलग फैब्रिक से बना होता है।

7. कोरिया ब्राइड्स 
कोरियन ब्राइड शादी वाले दिन व्हाइट गाउन पहनती है। गाउन देखने में काफी सिंपल होता हैं। गाउन में डार्क कलर का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसके साथ शार्ट जैकेट वियर की जाती है, जिसकी बाजू काफी लंबी होती है। 

8. सूडान ब्राइड
यहां की ब्राइड एेसी ड्रैस पहनती है जो पूरी बॉडी को कवर करता है। इस ड्रैस को Toub कहते है। इनकी ड्रैस में रेड और गोल्डन कलर का इस्तेमाल किया जाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static