तलाक या ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त हैं ये बॉलीवुड स्टार!

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 02:06 PM (IST)

रिश्ता टूटने के बाद बहुत कम लोग एेसे होते हैं जो उस इंसान से कोई संबंध रखते हैं। कुछ लोग तो तलाक होने के बाद अपने एक्स पार्टनर की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते बात करना तो बहुत दूर। वहीं कई लोग अलग होने के बाद भी दोस्तों की तरह ही रहते हैं। आज हम आपको कुछ एेसे ही बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे जो रिश्ते में तलाक जैसी कड़वाहट आने के बाद भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। आप उनसे असली दोस्ती की परिभाषा सीख सकते हैं। 

 

1. रणबीर-दीप‍िका

PunjabKesari
रणबीर-दीपिका की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने अपने रिश्ते को सब के सामने कबूल किया था। दीपिका रणबीर से इतना प्यार करती थी कि उन्होंने अपनी गर्दन पर ब्वॉयफ्रेंड का नाम भी लिखवा लिया था। मगर फिर दोनों एक दिन अलग हो गए। दोनों का रिश्ता टूट गया मगर इनकी दोस्ती कभी खत्म नहीं हुई। मीडिया में आई खबरों की मानें तो रणबीर ने आलिया के बारे में सबसे पहले दीपिका को ही बताया था। ब्रेकअप के बाद भी र‍िश्ते में र‍िस्पेक्ट बनाए रखने का परफेक्ट उदाहरण है। 

 

2. सलमान खान-कैटरीना

PunjabKesari
कुछ लोगों का कहना है कि सलमान बॉलीवुड में कैटरीना के गॉडफादर हैं। कैटरीना के करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने वाले सलमान खान ही थे। इन दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। ये दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। मीडिया में तो यहां तक खबरें आने लगी थी कि सलमान-कैटरीना से शादी कर सकते हैं। मगर रणबीर कूपर के कारण दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। मगर फिर भी कैटरीना ने सलमान खान के साथ कई फिल्में की। दोनों ने आपसी कड़वाहट को भुलाकर दोस्ती कायम रखी।

 

3. ऋतिक-सुजैन

PunjabKesari
ऋतिक-सुजैन बॉलीवुड के परफैक्ट कपल्स में से एक थे। मगर आपसी अनबन के कारण दोनों ने पिछले साल तलाक ले लिया। मगर तलाक के बाद भी दोनों की दोस्ती आज भी कायम है। दोनों को देखकर ये कयास लगाए जा रहे थे कि यह कपल फिर से शादी कर सकता है। पर इस जोड़े ने ये साफ कर दिया कि हम सिर्फ बच्चों के लिए साथ में हैं और उनकी परवरिश पर ध्यान देना चाहते हैं। 

 

4. मलाइका-अरबाज खान

PunjabKesari
मलाइका और अरबाज का भले ही तलाक हो गया है। पर आज भी वह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और आए दिन किसी न किसी इवेंट में साथ नजर आ जाते हैं।

 

5. रणवीर सिंह-अनुष्का शर्मा

PunjabKesari
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने साथ में 'बैंड बाजा बारात' फिल्म में काम किया था। साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्ट हो गए थे। मगर कुछ दिनों के बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त है। जहां अनुष्का ने विराट से शादी कर ली है, वहीं रणवीर जल्द ही दीपिका के साथ सात फेरे ले सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static