करियर हुआ फ्लॉप तो इन एक्ट्रेस का फैमिली ने भी छोड़ा साथ, कोई भीख तो कोई चोरी करने को मजबूर

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 02:49 PM (IST)

ग्लैमरर्स इंडस्ट्री देखने में जितनी खूबसूरत लगती हैं अंदर से यह उतनी ही खोंखली भी हैं। जब स्टार्स सुपरहिट फिल्में देते हैं तो लोग उनके आगे-पीछे घूमते है लेकिन जैसे ही उनका स्टारडम खत्म होता हैं उनके फैन्स खुद ब खुद गायब हो जाते हैं कई बार तो फैमिली भी साथ नहीं देती। आज हम आपको इस पैकेज में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बताएंगे, जिनका स्टारडम खत्म होने के बाद उनकी हालात काफी बुरी हो गई। 

गीता कपूर

फिल्म 'पाकीजा' में अहम रोल कर चुकीं गीता कपूर को उनका बेटा राजा कपूर मुंबई के एक अस्पताल में छोड़कर चला गया।दरअसल, उनका बेटा उन्हें Old Age Home छोड़ना चाहता था। यही नहीं वह उन्हें बहुत मारता-पीटता था। यह खुद गीता कपूर ने बताया था। फिल्ममेकर अशोक पंडित और रमेश तौरानी ने गीता का ख्याल रखा। उन्हें ओल्ड एज होम में दाखिल कराया।अशोक हर हफ्ते गीता से मिलने जाते थे। वो किसी को पहचानती नहीं थी, उन्हें कुछ याद नहीं था, बस एक चीज याद थी। कहती थीं, मेरा राजा बेटा आएगा....वो जरूर आएगा। मरने से चंद घंटे पहले भी गीता की जुबान पर बेटे राजा का ही नाम था। गीता की मौत के बाद उनकी बेटी आराध्या आई और मां के शव को लेकर चली गई।

PunjabKesari

मिताली शर्मा

भोजपुरी एक्ट्रेस मिताली शर्मा को मुंबई पुलिस ने लोखंडवाला की सड़कों पर भीख मांगती और चोरी करती हुई पकड़ा था। दरअसल, घरवालों को छोड़ मिताली मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने आईं थी, जिसके बाद परिवारवालों ने उसे छोड़ दिया। कुछ फिल्में और मॉडलिंग करने के बाद उसे पिछले कई महीनों से काम नहीं मिल रहा था और वह डिप्रेशन में चली गई।

PunjabKesari

गीतांजलि नागपाल

सुष्मिता सेन के साथ रैंप वॉक कर चुकी गीतांजलि नागपाल ड्रग्स की आदि थी। इसके लिए उन्होंने नौकरानी के रूप में काम भी किया। जिंदगी के आखिरी दिनों में वे दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगते नजर आई थीं।फिल्म फैशन में कंगना रनौत का किरदार गीतांजलि की लाइफ से ही प्रेरित था। 

PunjabKesari

अलीशा खान

मॉडल व एक्ट्रेस अलीशा खान ने 2010 में आईं फिल्म My Husband's Wife में काम किया था। 2016 में वह दिल्ली की सड़कों पर घूमती नजर आईं। अलीशा ने कहा, ब्वॉयफ्रेंड से लड़ाई और बदनामी होने पर परिवारवालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। वह मंदिरों में दिन गुजारती थी। उन्होंने अपने एक्स हसबैंड फिल्म प्रोड्यूसर लव कपूर भी कई आरोप लगाए थे। 

PunjabKesari

राज किरण

‘अर्थ', घर हो तो ऐसा और ‘कर्ज' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर राज किरण 15 साल से लापता हैं। कभी खबरें आईं कि वे अमेरिका में कैब चलाते हैं तो कभी कहा गया कि उनकी मौत हो चुकी है। कुछ साल पहले ऋषि कपूर को पता चला कि वे यूएस के एक मेंटल हॉस्पिटल में हैं। वे वहां खुद ही इलाज करा रहे हैं हालांकि, उनका परिवार इस बात से इनकार करता रहा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static