#MeToo: अब बिपाशा ने साजिद की खोली पोल, बोली- 'वो सेट पर खुलेआम गंदे...'

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 01:06 PM (IST)

फिल्ममेकर साजिद खान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सलोनी, फेमस जर्नलिस्ट करिश्मा और रैचल वाइट ने यौन शोषण का आरोप लगाया। इन तीनों के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी साजिद खान के बारे में खुलकर अपनी राय रखी है। आपको बता दें, बिपाशा ने 'हमशक्ल्स' फिल्म में साजिद के साथ काम किया था। 

PunjabKesari
हालांकि बिपाशा ने साजिद पर यौन शोषण का आरोप नहीं लगाया। मगर उन्होंने साजिद के व्यवहार के बारे में खुलकर बात की है। बिपाशा लिखती हैं, 'मुझे खुशी है कि अब महिलाएं अपने साथ हो रहे यौन शोषण के मामले पर खुलकर बोल रही हैं। साजिद हमेशा से एेसा ही था लड़कियों के सामने खुलेआम गंदे जोक्स बोलना उनका काम था। मैं सबसे यही बोलती थी कि साजिद के साथ ज्यादा बात ना करें क्योंकि आप उसके लेवल तक नहीं जा सकते। मैंने साजिद के साथ सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता रखा। 'हमशक्ल' के बाद मैंने तय कर लिया था कि मैं उसके साथ काम नहीं करूंगी।' 

 

इसके आगे वह लिखती है, 'मेरे साथ साजिद ने एेसा करने की कोशिश कभी नहीं। अगर वह मेरे साथ एेसा करता तो मैं 2014 में ही बोल देती। मैं लोगों के सामने अपनी बात रखने में डरती नहीं। मैं तुनश्री के हौसलों को सलाम करती हूं। अगर वह ना बोलती तो शायद कोई भी महिला इस बारे में खुलकर नहीं बोलती।


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static