पति हर्ष ने भारती सिंह को दिया लग्जरी गिफ्ट, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2019 - 04:28 PM (IST)

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। भारती के बर्थडे के मौके पर पति हर्ष ने इन्हें लग्जरी गिफ्ट दिया, जिसकी जानकारी भारती ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दीं। 

PunjabKesari

जी हां, भारती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि पति हर्ष ने उनको रोलेक्स की घड़ी गिफ्ट की है, जिसकी तस्वीर शेयर करते हुए भारती ने पति को धन्यवाद कहा। पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- 'बहुत-बहुत शुक्रिया प्यार हर्ष लिम्बाचिया।' लुक वाइस तो घड़ी काफी खूबसूरत है लेकिन इसकी कीमत भी कुछ कम नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी की भारती को गिफ्ट में मिली इस मेटल कलर की वॉच की कीमत करीब 12 लाख रुपए से 15 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

 

 

दरअसल, रोलेक्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस डिजाइन की घड़ी तीन साइज 28 mm, 31 mm और 36 mm में उपलब्ध है जिनकी कीमत भी अलग-अलग हो सकती है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हर्ष ने भारती को किस साइज की घड़ी गिफ्ट की हैं। इसलिए उनकी कीमत का अंदाजा लगाना भी थोड़ा मुश्किल है। 

PunjabKesari

बता दें इन दिनों भारती टीवी शो खतरा खतरा खतरा में काम कर रही हैं। करीब एक सप्ताह पहले हर्ष ने इसी शो के सेट पर भारती से केक कटवाया था। तब उन्होंने कहा था कि उन्हें भारती को सरप्राइज देना बहुत पसंद है। तब उन्होंने बातों ही बातों में संकेत भी दिया था कि शायद वो इस बर्थडे पर भारती को खास सरप्राइज देने वाले हैं। खैर, उन्होंने अपनी इन बातों सच भी साबित किया और भारती सिंह उनके इस सरप्राइज से खुश भी हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static