...तो इस कारण राजा ने 'रॉल्‍स रॉयस' कार से उठवाया था कचरा

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 01:56 PM (IST)

कभी सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत में राजा महाराओं का शासन चलता था। यह राजा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी शानों शौकत के लिए जाने जाते थे। आज हम भारत के एक ऐसे राजा की बात कर रहे हैं,जिन्होंने अग्रेजी शासन के दौरान अपने अपमान का बदला लेने के लिए दुनिया की सबसे महंगी कार में कचरा उठवा दिया था। आइए जाने आखिर ‘रोल्स रॉयस’ में उस समय कचरा उठाने की क्या थी वजह। 


अलवर के राजा जयसिंह के पास बेशुमार धन दौलत थी। एक बार वह लंदन गए और उनको ‘रोल्स रॉयस’ कारें पसंद आई। उन्होंने जब इसकी कीमत पूछी तो उन्हें भारतीय होने के नाते शोरूम से निकाल दिया गया। इस अपमान का बदला लेने के लिए वह वहां से होटल वापिस गए और राजा के रूप में दोबारा शोरूम आए। उन्होंने शोरूम में खड़ी 6 ‘रॉल्‍स रॉयस’ कारें खरीद ली थी। 
PunjabKesari

यह बात सिर्फ यहीं पर खत्म नहीं हुई। राजा ने भारत आकर यह फरमान जारी किया कि इन कारों को उपयोग शहर की गंदगी उठाने के लिए किया जाए। जैसे ही दुनिया भर के लोगों को यह बात पता चली कि इतनी महंगी कार में सिर्फ कचरा ही उठाया जा रहा है,लोगों ने इसे खरीदना बंद कर दिया। जिसका अच्छा खासा खामियाजा कंपनी को उठाना पड़ा। अमरिका और इंग्लैंड के लोग जब यह कारें देखते तो हंसते थे कि यह वही कारें हैं,जिसमें राजा जयसिंह कचरा उठवा रहे हैं। 

PunjabKesari

कंपनी इस बार से परेशान हो गई और उन्होंने राजा से अपमान के लिए मांफी मांगी और कहा कि वह इन कारों में कचरा न उठवाएं। कंपनी ने राजा को खुश करन के लिए 6 कारें तोहफे के रूप में भारत भेजी। इसके बाद उन्होने इनमें कचरा उठवाना बंद कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static