Confirm! इस दिन शादी करेंगे रणवीर-दीपिका, तैयारियां हुई शुरू

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 06:13 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का, नेहा धूपिया और सोनम कपूर की शादी के बाद हर किसी की नजरें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पर टिकी हुई हैं। खबरें आ रही है कि यह कपल 10 नवंबर 2018 को शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह तारीफ आखिरी और आधिकारिक है, जब दीपिका और रणवीर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। 

 

 

पहले अफवाहें आ रही थी कि यह कपल 19 नवंबर को शादी करने वाला है जो अब टल चुकी हैं और 10 नवंबर को तैय की गई हैं। हालांकि अभी तक दीपिका और रणवीर की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ हैं लेकिन दोनों के फैंस काफी खुश हैं। बताया जा रहा है कि शादी बैंगलोर में होगी। दरअसल, दीपिका पादुकोण बैंगलोर की रहने वाली हैं। शादी के बाद मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स को वैडिंग पार्टी दी जाएगी। 

 

 

आपको बता दे कि दीपिका और रणवीर की लवस्टोरी फिल्म रामलीला के सेट पर शुरु हुई थी, जिसके बाद दोनों अपनी लवस्टोरी की वजह से चर्चा में रहें। रणवीर सिंह के दिल-दिमाग पर दीपिका काफी हावी हो चुकी हैं। इस बात को तो आपने भी नोटिस किया होगा कि जब भी दीपिका इंटरव्यू या मीडिया के सामने कुछ बोल रही होती हैं, तो रणवीर लगातार उनकी तरफ प्यार भरी निगाहों से देखते रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static