निर्भया की मां के साथ-साथ इस महिला ने भी लड़ी सालों तक जंग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2020 - 02:53 PM (IST)

निर्भया देश की वो बेटी जिसके इंसाफ के लिए पूरा जहान तकरीबन 7 सालों तक उसके साथ खड़ा रहा। 20 मार्च का दिन हम सब के लिए एक ऐसा खुशी भरा दिन था जैसे मानो हमारी बेटी को ही इंसाफ मिल गया हो, इतने सालों तक निर्भया के माता-पिता ने अपनी बेटी की आत्मा की शांति के लिए जो संघर्ष किया वो सच में काबिलेतारीफ है लेकिन निर्भया के इस इंसाफ के पीछे एक और महिला थी जिसने कभी भी निर्भया के माता पिता को अकेला नही छोड़ा....जी हां हम बात कर रहे हैं निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा की, जिसने 7 सालों तक बिना कोई फीस लिए निर्भया का केस संभाला।

Image result for seema khushvaha lawyer images

सीमा वो महिला जो निर्भया के माता पिता के लिए मानों बेटी बन कर खड़ी हो गई हो, 2012 से 2020 तक सीमा ने हर उस दौर का डट कर सामना किया और उसका नतीजा आज हमारे सामने है। 

Image result for seema kushwaha lawyer images

उत्तर प्रदेश की रहने वाली सीमा ने अपनी वकालत की पढ़ाई  दिल्ली विश्वविद्यालय से की। खबरों की माने तो वे IAS बनना चाहती थी। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 2012 से की जब निर्भया के साथ उस रात दरिंदगी हुई, उस समय सीमा की ट्रेनिंग चल रही थी। 

Image result for seema kushwaha lawyer images

सीमा ने इस केस को लड़ने की ठानी और ये भी निश्चय किया कि वो निर्भया को इंसाफ दिलवाकर रहेंगी। इस जंग के मैदान में सीमा ने ये तो साबित कर दिया कि सच की हमेशा जीत होती है साथ ही उसने दोषियों के वकील ऐपी सिंह की भी बोलती बंद कर दी। 

Image result for seema kushwaha lawyer imagesसीमा अकसर कहती है कि वह खुद एक ऐसी जगह से आती है जहां लड़कियों को इतनी आजादी नही है, लेकिन बावजूद इसके वह वकील बनी और निर्भया का केस उनके वकालत करियर का पहला केस था। सीमा हमेशा निर्भया के माता पिता के साथ खड़ी रही, कोर्ट के अंदर तो सीमा की गुहार कायम थी ही साथ ही वह हर उस विरोध प्रदर्शन में भी दिखाई देती थी। 

Image result for seema kushwaha lawyer images

हम सल्लाम करते है सीमा के इस ज्जबे को कि एक महिला होने के नाते उसने एक औरत का, एक लड़की का और एक मां का दर्द समझ और बिना पैसों के इस केस को पूरी ईमानदारी से लड़ा और निर्भया को इंसाफ दिलवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static