ऐसी जेल, जहां नर्क से भी बदतर है कैदियों की जिंदगी

punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2017 - 03:35 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : जेल एक ऐसी जगह हैं जहां कैदियों को सजा देने के रखा जाता है। हर देश में सजा के लिए अलग-अलग कानून होते हैं और जेल में रखने का तरीका भी अलग होता है। ऐसे ही पोर्ट ओ प्रिंस शहर में एक नैशनल जेल है जहां कैदियों को नर्क से भी बुरे हाल में रखा गया है। यहां रहने वाले 80 फीसदी कैदी ऐसे हैं जिनकी सजा के मामले कोर्ट में लटक रहे हैं। इस जेल में जगह के हिसाब से कैैैैदियों की संख्या बहुत ज्यादा है जिस वजह से उन्हें पेट भर खाना भी नहीं मिलता। इंफैेक्शन और भूख के कारण हर महीने 2-3 कैदियों की मौत हो जाती है।

इस जेल में 529 कैदी सजा काट रहें हैं और 3830 कैदियों को कोर्ट के फैसले का इंतजार है। इनमें से कई लोगों की सजा खत्म भी हो चुकी है लेकिन 2010 में आए भूकम्प की वजह से सारे डॉक्यूमैंट इधर-उधर हो गए। इन डॉक्यूमैंट में कैदियों की रिहाई के कागजात भी थे जो न मिलने की वजह से आज भी कैदी सजा काट रहे हैं। इस देश की ज्यूडिशियल सिस्टम के सुस्त रवैये के कारण कैदी कई समस्याएं झेल रहे हैं।

 इतने सालों में सिर्फ दो कैदियों को ही रिहा किया गया है जिन्होंने जेल में अपने और दूसरे कैदियों के हालात के बारे में बताया। उनके अनुसार एक सैल में 20 लोगों के रहने की जगह होती है लेकिन वहां 80 से 100 लोगों को रखा जाता था। जब कैदी सोते हैं तो उन्हें हिलने की जगह भी नहीं होती और उनके कंधे एक-दूसरे से टकराते हैं। टॉयलेट की कमी के चलते कई बार तो कैदियों को प्लास्टिक के बैग में ही फ्रैश होना पड़ता था। यहां कैदियों को दो वक्त का खाना भी नहीं मिलता। इस साल जनवरी से फरवरी के महीनों में ज्यादा भीड़, भर पेट खाना न मिलने की वजह से और बीमारियों के चलते 21 कैदी अपनी जान गवां चुके हैं। यहां से रिहा होने वाले कैदियों के मुताबिक यह जेल एक नर्क है और यहां रहने वाले कैदी या तो मर जाते हैं नहीं तो पागल हो जाते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static