कोई Miss World कोई रही थीं Miss Universe, जानिए अब क्या करती हैं ये 10 हसीनाएं

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 05:38 PM (IST)

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने दुनियाभर में अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाया। किसी ने मिस यूनिवर्स तो किसी ने मिस इंडिया का खिताब जीता। इसके बाद ही ये विश्व सुंदरियां फिल्मों में आईं। फिल्मों में कुछ एक्ट्रेसेज सुपरहिट हुई तो कुछ का करियर जल्दी ही खत्म हो गया। चलिए आज हम आपको इस पैकेज में बताते हैं कि इन दिनों ये सुंदरियां क्या कर रही है। 

 

ऐश्वर्या राय

1994 में ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनीं थी। ऐश्वर्या ने कई हिट फिल्मों में काम किया और उन्हें सफलता भी मिली। ऐश्वर्या ने एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। दोनों की एक बेटी आराध्या है। शादी के बाद ऐश्वर्या ने दोबारा फिल्मों में एंट्री की। 

 

लारा दत्ता 

लारा दत्ता ने 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फिल्म ‘अंदाज’ से बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन लंबे समय तक उन्हें फिल्मों में कामयाबी नहीं मिली। लारा ने टेनिस स्टार महेश भूपति से शादी की और अब वह अपने परिवार को समय दे रही है। 

PunjabKesari

संगीता बिजलानी

1980 में संगीता बिजलानी मिस इंडिया बनी। संगीता और सलमान खान के अफेयर के चर्चे खूब रहे लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर ली।

PunjabKesari

जूही चावला

1984 में जूही चावला ने मिस इंडिया का ताज जीता। जूही को फिल्मों में खूब कामयाबी मिली। जूही की शादी ने लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल, जूही ने अपने से काफी बड़े जय मेहता से शादी की। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं। आज प्रियंका बॉलीवुड व हॉलीवुड दोनों में खूब नाम कमा रही हैं। 

PunjabKesari

नेहा धूपिया 

नेहा धूपिया ने 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। नेहा ने फिल्मों में कई बोल्ड सीन्स दिए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अब वह टीवी इंडस्ट्री में शो जज करती दिखाई दे रही है। 

PunjabKesari

सोनू वालिया 

सोनू वालिया ने 1985 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। फिल्म 'खून भरी मांग' में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। हालांकि बाद में उन्हें फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिली। सोनू ने एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर से शादी की और यूएस में बस गईं।

PunjabKesari

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस इंडिया का खिताब जीता और इसके बाद मिस यूनिवर्स का। वह एेसा करने वाली पहली भारतीय बनी। फिल्मों में सुष्मिता का सिक्का नहीं चला। उनकी मल्टीस्टारर फिल्में ही सफल हुईं। सुष्मिता अब तक कुंवारी है और 
उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया हुआ है।

PunjabKesari

दिया मिर्जा

2000 में ही दिया मिर्जा मिस एशिया पेसिफिक बनीं लेकिन उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। प्रोड्यूसर साहिल सांगा से उन्होंने शादी की।

PunjabKesari

नम्रता शिरोडकर

नम्रता शिरोडकर ने 1993 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। नम्रता ने साउथ स्टार महेस बाबू से शादी की। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static