नॉनवेज के हैं शौकीन तो कर लें आज की छुट्टी क्योंकि आज हैं International Meatless Day

punjabkesari.in Saturday, Nov 25, 2017 - 05:15 PM (IST)

कई लोग नॉनवेज पसंद करते हैं अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आज के दिन नॉन वेज न खाएं क्योंकि आज इंटरनेशनल मीटलेस डे है। हर साल 25 नवंबर को इंटरनेशनल मीटलेस डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1986 में साधु वासवानी ने की। साधु वासवानी भारत के शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। काफी साल बाद उन्हें इस मिशन में कामयाबी मिली।

1966 में उनकी मृत्यृ के बाद यह जिम्मेदारी दादा वासवानी ने ली। इंटरनेशनल मीटलेस डे लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है, जिसे मांसहीन दिवस भी कहा जाता है। यह दिन पशु अधिकार समूह के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस दिन हर साल नवंबर के महीने में पुणे और दूसरों शहरों में शांतिपूर्ण मार्च आयोजित किए जाते है।
PunjabKesari
ट्विटर के जरिए कई लोगों ने इसे मनाने के बारे में बताया। आप भी आज के दिन नॉनवेज छोड़कर वेजिटेरियन चीजों का सेवन करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static