शॉवर हैड से बाथरूम दिखे शानदार, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Aug 24, 2016 - 05:44 PM (IST)

घर के इंटीरियर को ले कर आज हर महिला बहुत सोच विचार कर के अपने सपनों के महल को डेकोर करना चाहती है, फिर भले ही बात घर के बेड रूम की हो या फिर बाथ रूम की हो। यदि बाथ रूम में अच्छा और कंफर्टेबल शॉवर न लगा हो तो नहाने का मजा किरकिरा हो जाता है, इस लिए यह बहुत जरूरी है कि प्रॉपर शॉवर हेड ही चुना जाए।
 
1. रेन शॉवर हेड
 
इस शॉवर की खास बात यह है कि इन में पानी बड़े ही प्रेशर के साथ आता है।
 
2. मूवेबल शॉवर हेड
 
इसमें पाइप में शॉवर लगा हुआ होता है, जो कि मूवेबल होता है।
 
3.फिक्स्ड शॉवर हेड
 
यह लगाने से आपको बाथ रूम को साफ सथुरा नजर आएगा। इसे दीवार में एक निश्चित जगह पर लगाया जाता है, जहां से यह दोबारा मूव नहीं किया जा सकता है। मार्केट में यह कई साईज में उपलब्ध है।
 
4. वाटर सेवर शॉवर हेड
 
पानी की बचत होने की वजह से अधिकांश लोग इस खास तरह के शॉवर हेड को पसंद करते हैं। इसकी क्वालिटी यह है कि इसमें आप पानी की काफी मात्रा बचा सकते हैं तथा इसे ऊपर की ओर मोड़ कर बंद किया जा सकता है।
 
5. एडजस्टेबल शॉवर हेड
 
बाथ रूम को शानदार और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो एडजस्टेबल शॉवर हेड एकदम बेस्ट हैं, यह शॉवर काफी लोकप्रिय भी हैं। इस शॉवर की ग्रिपिंग इतनी अ‘छी है कि आप इसे आसानी से मूव कर सकती हैं, चाहे हाथ में साबुन ही क्यों न लगा हो।
 
 
 
 
 
 
 
हेमा शर्मा
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static